Headlines

डंपर ने स्कूटी सवार को कुचला,गुस्साए लोगों ने लगाया जाम

डंपर ने स्कूटी सवार को कुचला,गुस्साए लोगों ने लगाया जाम

जयपुर: राजधानी जयपुर में बुधवार को स्कूटी सवार एक युवक की डंपर से कुचलकर मौत हो गई। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने शव को उठाने नहीं दिया और लाश को सड़क पर रखकर करीब आधा घंटे तक प्रदर्शन किया। किसी तरह पुलिस ने समझाइश कर शव को उठाया। उसे कांवटिया अस्पताल में मोर्चरी पहुंचाया। दुर्घटना थाना पश्चिम ने केस दर्ज कर डंपर को जब्त कर लिया है।

एएसआई माधोसिंह ने बताया कि हादसे में मरने वाला ज्ञानचंद सैनी (22) था। वह कालवाड़ इलाके में हाथोज स्थित श्री ओम वाटिका कॉलोनी में रहता था। निवारू रोड पुलिया के पास ही सब्जी बेचने का काम करता था। बताया जा रहा है कि दोपहर बाद ज्ञानचंद अपनी स्कूटी लेकर कहीं जा रहा था। तभी निवारू रोड पर तेज रफ्तार में दौड़ रहे डंपर ने पीछे से स्कूटी को टक्कर मार दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *