सफाई कर्मियों की हड़ताल टली, हेरिटेज निगम प्रशासन और सफाई कर्मचारियों के बीच हुआ समझौता

सफाई कर्मियों की हड़ताल टली, हेरिटेज निगम प्रशासन और सफाई कर्मचारियों के बीच हुआ समझौता

जयपुर। हेरिटेज निगम के सफाई कर्मियों की हड़ताल निगम प्रशासन और सफाई कर्मचारियों के बीच समझौता होने से टल गई। यह समझौता करवाने में सरकारी मुख्य सचेतक महेश जोशी की अहम भूमिका रही। हेरिटेज निगम प्रशासन ने सफाई कर्मचारियों की सभी की सभी 8 मांगे मान ली। इसके बाद हेरिटेज निगम के सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल नहीं करने का फैसला किया।

हेरिटेज निगम के सफाई कर्मचारियों की आम सभा हुई जिसमें डॉ महेश जोशी पहुँचे तथा निगम प्रशासन की ओर से इन मांगों को मान लेने की घोषणा की। संयुक्त वाल्मीकि एवं सफाई कर्मचारी संघ के सरंक्षक के नाते डॉ महेश जोशी आमसभा में पहुँचे। उनके साथ मेयर मुनेश गुर्जर, डिप्टी मेयर असलम फारुकी और CEO अवधेश मीणा भी मौजूद थे । 100 फीसदी मांगें पूरी होने पर सफाई कर्मचारियों में खुशी की लहर छा गई। सफाई कर्मचारी नेताओं ने मुख्य सचेतक डॉ महेश जोशी का आभार जताते हुए अभिनंदन किया।

सर्वश्रेष्ठ सफाई कर्मचारी को हेरिटेज नगर निगम प्रशासन और पुरस्कृत व सम्मानित करेगा।सफाई कर्मचारियों को सफाई के अतिरिक्त अन्य कार्यों में नहीं लगाने पर भी सहमति बनी।

कमेटियों का गठन जल्द

हेरिटेज नगर निगम में जल्द कमेटियों का गठन होगा। मुख्य सचेतक डॉ महेश जोशी ने मीडिया से बातचीत के दौरान ये संकेत दिया और कहा, अन्य राजनीतिक कार्यों की व्यस्तता के चलते कमेटी गठन का कार्य अटक गया। कमेटी गठन को लेकर सभी स्तरों पर कवायद लगभग हो पूरी चुकी है । जल्द ही हेरिटेज निगम की कमेटियों की घोषणा होगी। कमेटी गठन होने से जनता के काम सुगम होंगे।

मुख्य सचेतक डॉ महेश जोशी शुक्रवार को ग्रेटर नगर निगम कूच करेंगे। ग्रेटर निगम के सफाई कर्मियों की आमसभा में शिरकत करेंगे। ग्रेटर निगम के सफाई कर्मियों की लंबित मांगों को पूरा कराने के लिए ग्रेटर निगम प्रशासन पर दबाव बनाया जायेगा। मांगें पूरी नहीं होने पर ग्रेटर निगम के सफाई कर्मियों ने हड़ताल की चेतावनी दे रखी है।

सफाई कर्मियों की हड़ताल टली, हेरिटेज निगम प्रशासन और सफाई कर्मचारियों के बीच हुआ समझौता

फारुकी के नए चैंबर का उद्घाटन

हेरिटेज नगर निगम मुख्यालय में डिप्टी मेयर असलम फारुकी के नए चैंबर का भी मुख्य सचेतक डॉ महेश जोशी और मेयर मुनेश गुर्जर ने फीता काटकर उद्घाटन किया। दोनों ने डिप्टी मेयर असलम फारुकी को नए चैंबर की बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *