जयपुर : रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3054 में वर्ष 2020- 21 में उत्कृष्ट कार्यों हेतु उदयपुर में आयोजित रोटरी अवार्ड समारोह में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर राजेश अग्रवाल ने रोटरी क्लब जयपुर को आउटस्टैंडिंग क्लब अवार्ड से नवाजा है। सर्वाधिक बेस्ट क्लब कैटेगरी में कुल 184 क्लब में से रोटरी क्लब जयपुर को आउटस्टैंडिंग क्लब का सम्मान मिला। इसके अलावा क्लब को चौदह अन्य अवॉर्ड भी मिले। जिसमें बेस्ट क्लब सर्विस अवार्ड, बेस्ट क्लब बुलेटिन अवार्ड, बेस्ट चाइल्ड डेवलपमेंट अवार्ड, चार्टर डे सेलिब्रेशन अवार्ड प्राप्त हुए।
रो.सुरेन्द्र जैन पारस के सम्मिलित प्रयासो से ही क्लब को पाँल हैरिस फैलो कन्ट्रीब्यूशन अवार्ड मिला। वही प्रतिष्ठापरक प्रेसिडेंट ऑफ एक्सीलेंस अवार्ड रोटेरियन प्रदीप सिंह राजावत को बेस्ट प्रेसिडेंट, एवं डॉ सिलोनी थापर को बेस्ट सेक्रेटरी अवार्ड प्रदान किया गया।
कोरोना काल में उत्कृष्ट सेवा के लिए रोटेरियन वाई के शर्मा को कोरोना वारियर सम्मान दिया गया। एक्सीलेंस अवार्ड के साथ-साथ आउटस्टैंडिंग अवार्ड रोटेरियन सुधीर गुप्ता को दिया गया तथा आउटस्टैंडिंग जोनल ऑफिसर अवार्ड रोटेरियन मौजेज फिलोमन को मिला।
रोटेरियन पल्लवी सिंघवी को आउटस्टैंडिंग लेडी रोटेरियन अवार्ड एंव रो.मौनी रॉय को आउटस्टैंडिंग न्यू रोटेरियन अवार्ड से नवाजा गया। कोरोना काल की विषम परिस्थितियों में भी रोटरी क्लब जयपुर को रिकॉर्ड अवार्ड मिलने पर सभी में हर्ष व्याप्त है।
