Headlines

RPF के हेड कांस्टेबल ने सोते दो बुजुर्गों को इतना पीटा कि एक की मौत हो गई

RPF के हेड कांस्टेबल ने सोते दो बुजुर्गों को इतना पीटा कि एक की मौत हो गई

जयपुर: रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स RPF के हेड कॉन्स्टेबल ने दो बुजुर्गों को रेलवे स्टेशन पर सोना के जुर्म में इतना पीटा कि उसमे से एक की मौत हो गई। इस घटना का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, लेकिन अफसर कह रहे हैं कि मौत का मारपीट से कोई लेना देना नहीं। जानकारी के अनुसार वीडियो नागौर के मकराना रेलवे स्टेशन का है। RPF हेड कॉन्स्टेबल रामप्रताप स्टेशन पर सो रहे दो बुजुर्गों पर बेरहमी से लात-घूंसे बरसा रहा है और गालियां दे रहा है। जिन बुजुर्गों की पिटाई की, उनमें से एक का शव रेलवे स्टेशन के मुसाफिर खाने में मिला है। मौत के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है फिर भी अधिकारी यह दावा कर रहे हैं कि मौत से पिटाई का कोई लेना-देना नहीं है।

जानकारी के अनुसार मकराना रेलवे स्टेशन पर दो बुजुर्ग सो रहे थे। तभी RPF हेड ​​​​​​​कॉन्स्टेबल रामप्रताप आया और साेते हुए बुजुर्गों को पीटने लगा। लात-घूंसे मारने लगा। हेड कॉन्स्टेबल लगातार इनके मुंह पर लात मारता रहा। वहां मौजूद कुछ लोगों ने रोकने की भी कोशिश की लेकिन हेड काॅन्स्टेबल नहीं माना। लोगों ने टाेका भी कि इतना मारेंगे तो यह मर जाएंगे। इसके बाद भी हेड ​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​कॉन्स्टेबल गालियां देते हुए मुंह पर लात और घूंसे मारता रहा। इसके बाद घसीटते हुए उन्हें स्टेशन के बाहर कर दिया। प्रारंभिक जांच में मृतक की पहचान अब्दुल अजीज के तौर पर हुई है। परिजनों का पता लगाकर पोस्टमार्टम के प्रयास किये जा रहे हैं। वहीं GRP के जोधपुर सीओ प्रेमसिंह राजपुरोहित ने बताया कि वीडियो में दिख रहा RPF हेड कॉन्स्टेबल है। वीडियो 2-3 दिन पुराना है। अभी इस घटना की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *