Headlines

फॉरेन करेंसी की तस्करी:कस्टम विभाग ने एक युवक के पास से 1 लाख 30,200 यूएई दरहम बरामद किए

फॉरेन करेंसी की तस्करी:कस्टम विभाग ने एक युवक के पास से 1 लाख 30,200 यूएई दरहम बरामद किए

जयपुर :  सांगानेर एयरपोर्ट पर सोने की तस्करी के साथ-साथ कोकिन और अब फॉरेन करेंसी की भी तस्करी होने लगी है। एयरपोर्ट पर शनिवार को कस्टम विभाग की टीम ने एक युवक के पास से 1 लाख 30,200 यूएई दरहम बरामद किए है। युवक गुजरात का रहने वाला है और यह रुपए दुबई ले जाने की फिराक में था। युवक गुजरात से मुंबई और वहां से डोमेस्टिक फ्लाइट में जयपुर पहुंचा। यहां से दुबई जाने वाली इंटरनेशनल फ्लाइट पकड़ने से पहले ही उसे पकड़ लिया। युवक के पास से बरामद की गई ये विदेश मुद्रा भारतीय रुपए में 25 लाख 58,430 रुपए है। कस्टम ने युवक को फोरेन एक्सचेंज मैनेजमेंट एक्ट 1999 के तहत गिरफ्तार कर रुपए जब्त कर लिए है।

कस्टम कमिश्नर राहुल नांगरे ने बताया कि कार्रवाई असिस्टेंट कमिश्नर भारत भूषण अटल के नेतृत्व में हुई। उन्होंने बताया कि गुजरात के अहमदाबाद के रहने वाले यह युवक 25 साल का है। मुंबई से इंडिगो की फ्लाइट से शुक्रवार देर रात जयपुर पहुंचा था। यहां से यह युवक स्पाइस जेट की दुबई जाने की फिराक में था। उन्होंने बताया कि हमे पहले ही इन्फॉर्मेशन मिल गई थी कि ऐसा एक पैसेंजर जयपुर से दुबई जा रहा है, जिसके बाद विदेश मुद्रा है।

जैसे ही युवक चैकिंग के लिए आया तो उसके बैग की स्कैनिंग के दौरान मुद्रा का पता चला। ट्रॉली बैग में कपड़ों की थैली में 6 गडि्डयां दरहम की रखी थी। मुंबई एयरपोर्ट पर ही कस्टम को सूचना मिलने पर एजेंसियां सतर्क हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *