जयपुर/नागौर। राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों की परीक्षाएं होने और ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकार ने आयु में छूट का प्रावधान देरी से करने के कारण आगामी 13,14 व 15 सितंबर को राजस्थान पुलिस उपनिरिक्षक भर्ती परीक्षा आयोजित करना किसी भी दृष्टि से सही नही है। यह बात रालोपा संयोजक व नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने सीएम गहलोत को ट्वीट करके कही।
बेनीवाल ने कहा कि अभ्यर्थियों की यह बात भी वाजिब है कि इस भर्ती परीक्षा का आयोजन 3 अलग-अलग दिनों में करना भी सही नही हैं,क्योंकि जब 16 लाख अभ्यर्थी रीट की परीक्षा एक दिन में दे सकते हैं तो पुलिस उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा का आयोजन एक दिन में क्यों नहीं हो सकता। उन्होंने SI भर्ती परीक्षा का आयोजन एक दिन में ही करने व मामले में अभ्यर्थियो की मंशा के अनुरूप निर्णय लेने की मांग की।
.@ashokgehlot51 जी राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों की परीक्षाएं होने और EWS वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकार ने आयु में छूट का प्रावधान देरी से करने के कारण 13,14 व 15 सितंबर को SI भर्ती परीक्षा आयोजित करना किसी भी दृष्टि से सही नही है
1/1— HANUMAN BENIWAL (@hanumanbeniwal) September 2, 2021
आपको बता दे यहीं मांग राज्यसभा सांसद डॉ. किरोड़ीलाल ने उठाई हैं और सरकार की मंशा पर सवाल खड़े किए हैं।
आवास पर की जन सुनवाई -सांसद ने गुरुवार को अपने आवास पर नियमित जन सुनवाई की व वीभिन्न जिलों से आये आगन्तुको से मुलाकात की। सांसद ने जन समस्याओं को सुनकर वीभिन्न विभागों के अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता करके समस्याओ के निस्तारण के निर्देश दिए ।
