जयपुर: राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के संयोजक व नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने जोधपुर जिले की पीपाड़ पंचायत समिति में आरएलपी उम्मीदवारों के सम्बंधित एसडीएम द्वारा खारिज किये गए नामांकन के मामले में वक्तव्य देते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार के इशारे पर समय पर सिंबल जमा करवाने के बावजूद एसडीएम ने सिंबल नही लिए और जानबूझकर पार्टी के उम्मीदवारो के नामांकन खारिज किये गए।
जो लोकतांत्रिक व्यवस्था का अपमान है, सांसद ने कहा चुनाव की प्रक्रिया में भी सत्ता का दुरुपयोग करके सीएम के गृह जिले में जो कृत्य किया गया। उसकी लोकतंत्र में कोई जगह नही है, सांसद के कार्यालय से जारी प्रेस बयानों में बताया कि पीपाड़ में समय पर सिंबल जमा करवाने के बावजूद एसडीएम ने यह कहते हुए सिंबल लेने से मना कर दिया कि सिंबल कल तक जमा करवा सकते हो, उसके बाद सरकार का दबाव बताकर सिंबल नही लिए गए।
पीपाड़ SDM ने निभाई कांग्रेस एजेंट की भूमिका ,सत्तापक्ष के ईशारे पर करवाये गए पीपाड़ पंचायत समिति में RLP उम्मीदवारों के नामांकन खारिज:- पुखराज गर्ग (RLP,प्रदेशाध्यक्ष)
— Rashtriya Loktantrik Party (@RLPINDIAorg) August 17, 2021
इस कृत्य के विरुद्ध गुरुवार को जोधपुर कलेक्ट्रेट मुख्यालय पर आरएलपी के विधायक व प्रदेश अध्यक्ष पुखराज गर्ग, खींवसर विधायक नारायण बेनीवाल व मेड़ता विधायक इंदिरा देवी बावरी के नेतृत्व में हजारों कार्यकर्ता कल कलेक्ट्रेट का घेराव करेंगे।
