Headlines

उलटफेर : आज उप जिला प्रमुख में कांग्रेस ने भाजपा में सेंध लगाई, कांग्रेस के मोहन डागर बने उप प्रमुख

Reversal: Congress made a dent in BJP today as Deputy District Chief, Mohan Dagar of Congress became Deputy Chiefउलटफेर : आज उप जिला प्रमुख में कांग्रेस ने भाजपा में सेंध लगाई, कांग्रेस के मोहन डागर बने उप प्रमुख

जयपुर : जयपुर में जिला प्रमुख के बाद अब उप जिला प्रमुख पर उलटफेर देखने को मिला है। कांग्रेस के मोहन डागर ने जयपुर के उप जिला प्रमुख का चुनाव जीत लिया है। मोहन डागर को 26 वोट मिले जबकि बीजेपी उम्मीदवार राजकंवर को को 25 वोट मिले। कल की बगावत के बाद कांग्रेस के पास 25 जिला परिषद सदस्य रह गए थे, जयपुर जिला परिषद में कुल 51 सदस्य हैं, बहुमत के लिए 26 वोट की जरूरत थी। कांग्रेस ने बीजेपी में क्रॉस वोटिंग करवाकर चुनाव जीता है।

कल जयपुर जिला प्रमुख के चुनाव में कांग्रेस की दावेदार रमा देवी ने बगावत करके बीजेपी से चुनाव लड़ा और क्रॉस वोटिंग से जीत गईं। रमा देवी के साथ कांग्रेस जिला परिषद सदस्य जैकी टाटीवाल भी बीजेपी खेमे में चले गए, इसकी वजह से कांग्रेस के सदस्य 26 से घटकर 25 रह गए थे। आज कांग्रेस ने बीजेपी खेमे में सेध लगाकर जयुपर उप जिला प्रमुख का चुनाव जीत लिया।

सोमवार को प्रधान के चुनाव में 22 में से 13 पंचायत समितियों में कांग्रेस, जबकि 9 में भाजपा अपना प्रधान बनाने में सफल रही है। जयपुर जिला परिषद में उप प्रमुख और पंचायत समितियों में उप प्रधान के लिए नामांकन पत्र भरने की प्रक्रिया सुबह 10 बजे से शुरू हुई और 11 बजे तक नामांकन जा रही है। 5 बजे के बाद वोटिंग के रिजल्ट घोषित किए ।

देरी होने के चलते भाजपा के प्रत्याशी का नहीं हो सका नामांकन

भाजपा प्रत्याशी सुवालाल 11:09 पर नामांकन दाखिल करने पहुंचे थे। जब तक वो पहुंचे समय निकल चुका था। मौजमाबाद के उप प्रधान की सीट खाली रह गई। किसी भी पार्टी के प्रत्याशी ने यहां नामांकन दाखिल नहीं किया। कल यहां भाजपा की उगंती देवी निर्विरोध चयन हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *