जयपुर। राजस्थान लोक सेवा की आरएएस भर्ती परीक्षा 2018 में चयनित मान प्रकाश मिश्रा, अशोक शर्मा, पवन शर्मा का सम्मान किया गया। जयपुर में हुए इस सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि विप्र फाउंडेशन युवा जोन-1बी के प्रदेश महामंत्री विकास डुमोली थे। कार्यक्रम का आयोजक नवीन शर्मा जयपुर ने किया। सभी पदाधिकारियों व मुख्य अतिथि का माल्यार्पण कर व साफा बंधवाकर स्वागत किया गया। इस मौके पर राकेश सिंह शेखावत, हिमाद्री शर्मा ,देशराज यादव, लाल सिंह चारण, सुरेश कुमावत, निट्ठटु बन्ना आदि मौजूद रहे।
