जयपुर। जयपुर में आमागढ़ प्रकरण को लेकर चल रहे विवादों के बीच अपनी पूर्व घोषणा के अनुसार राज्यसभा सांसद डॉ.किरोड़ी लाल मीणा ने आज अलसुबह एक दर्जन से अधिक कार्यकर्ताओं के साथ आमगढ़ पैलेस पर मीन भगवान का झण्डा फहरा दिया। बाद में पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस डॉ.मीणा व उनके साथ आमगढ़ दुर्ग पर पहुंचे कार्यकर्ताओं को पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर विद्याधरनगर थाने लेकर आई हैं। मीणा समाज की इच्छाओं के अनुरूप पुलिस की थ्री लेयर सुरक्षा और 70 साल की उम्र में 4 किलोमीटर पहाड़ियों पर चढ़कर,किले के परकोटे की 40 फुट की दीवार को फांद कर किले में पहुंचना दर्शाता है कि किरोडी लाल मीणा अपने आह्वान के लिए कितने समर्पित है।
डॉ.किरोड़ीलाल मीणा के प्रवक्ता डॉ.सतीश मीणा ने बताया कि एक दर्जन से अधिक कार्यकर्ताओं के साथ डॉ. किरोड़ीलाल बरसात की परवाह किए बिना जंगल के रास्ते से आमागढ़ दुर्ग तक पहुंच गए और दुर्ग की प्राची पर सफेद रंग का जिस पर मीन भगवान लिखा ध्वज फहराया। डॉ.किरोड़ीलाल मीणा ने दुर्ग पर अपने पहुंचने और झण्डा फहराने के वीडियों जारी किए तब जाकर पुलिस को पता चला। पुलिस हरकत में आई फिर उन्हें व उनके साथ गए कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। मीणा ने दुर्ग की प्राची पर पहुंच मीन भगवान का जयघोष भी किया। पुलिस ने विवाद के बाद से इस क्षेत्र को प्रतिबंधित कर पुलिस फोर्स तैनात कर रखी हैं।
समर्थकों ने थाने को घेरा, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पूनिया भी उतरे समर्थन में
आमागढ़ प्रकरण को लेकर सियासत भी गर्मा गई हैं। इधर, डॉ. किरोड़ीलाल मीणा की बिना शर्त रिहाई की मांग को लेंकर समर्थकों ने विद्याधरनगर थाने को घेर लिया, इसमें महिलाये भी शामिल है। थाने के बाहर धरना जमाए बैठे समाज के लोगो में भाजपा अजजा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जीतेन्द्र मीणा भी शामिल है। डॉ. मीणा को आमागढ़ पहाड़ियों से गिरफ्तारी के बाद इसी थाने में रखा गया हैं।
सामाजिक सद्भाव के लिए किए जा रहे प्रयासों के बावजूद @DrKirodilalBJP जी की गिरफ़्तारी दुर्भाग्यपूर्ण है, वे सदैव राष्ट्रवादी विचार और सामाजिक समरसता के लिए प्रयासरत रहते हैं, ऐसे में उनके विरुद्ध की गई कार्रवाई कांग्रेस सरकार की ओछी मानसिकता को दर्शाता है।
— Satish Poonia (@DrSatishPoonia) August 1, 2021
इस बीच भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने डॉ. किरोड़ी लाल मीणा की गिरफ्तारी की निंदा की है। किरोड़ी लाल ने थाने के अंदर से ही एक छह सूत्रीय मांग पत्र भी जारी किया। आमागढ़ मंदिर में आज पूजा अर्चना करने साधु संत भी पहुंचे जिन्हें पुलिस ने नीचे ही रोक लिया। दौसा से कांग्रेस विधायक मुरारीलाल मीना भी डॉ. किरोड़ी मीणा के समर्थन में कूद गए और कहा कि सरकार को उन्हें बिना शर्त रिहा कर देना चाहिए। उन्होंने कोई गुनाह नहीं किया।
डॉ. मीणा ने इससे पहले शुक्रवार को युवा आक्रोश रैली भी निकाली थी तथा एक अगस्त को आमागढ़ पहुंच ध्वज फहराने की घोषणा की थी। घोषणा के तहत ही डॉ.मीणा आमागढ़ इस मसले को लेकर डॉ.किरोड़ी लाल मीणा व निर्दलीय विधायक रामकेश मीणा आमने-सामने हैं। डॉ.किरोड़ीलाल ने कहा था कि हमारी ऐतिहासिक धरोहरों पर कब्जे, उनका नाम बदलने की साजिश चल रही है। हम इसका विरोध करेंगे। मंसूबों को कामयाब नहीं होने देंगे।किरोड़ीलाल ने कहा कि समाज की आड़ में कुछ नेता और भूमाफिया मिलकर सामाजिक सौहार्द और हिंदू को हिंदू के खिलाफ लड़वाने की कोशिश में है।
उन्होंने निर्दलीय रामकेश मीणा पर निशाना साधते हुए कहा था कि जो लोग खुद को हिंदू नहीं मानते है। उसका आरक्षण खत्म कर देना चाहिए। आमागढ़ पहाड़ी पर शिव परिवार की मूर्तियां तोडऩे वाले समाज कंटक है। ऐसे फरार असामाजिक तत्वों को तत्काल गिरफ्तार करना चाहिए।उन्होंने निर्दलीय विधायक रामकेश मीणा की गिरफ्तारी की मांग भी की थी। उधर,रामकेश मीणा ने आज गांधी सर्किल से सीविल लाइंस फाटक तक शांति मार्च निकालने का अल्टीमेटम दे रखा हैं।
रामकेश मीणा के तेवर ठंडे पड़े
इस पूरे मामले के बाद गंगापुर सिटी से कांग्रेस समर्थित निर्दलीय विधायक रामकेश मीणा के तेवर ठंडे पड़ते नजर आए। विधायक रामकेश मीणा ने कहा कि किरोड़ी लाल को जल्द ही रिहा नहीं किया तो वे आज पुलिस के खिलाफ आंदोलन करेंगे।
बेनीवाल ने की शीघ्र रिहाई की मांग
आरएलपी (RLP) सुप्रीमों एवं नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने राज्यसभा सांसद और प्रदेश के प्रमुख जुझारू नेता डॉ. किरोड़ीलाल मीणा की गिरफ्तारी की कड़ी निंदा करते हुए उन्हें तत्काल रिहा करने की मांग की हैं।
जयपुर में राज्यसभा सांसद @DrKirodilalBJP जी को @PoliceRajasthan द्वारा गिरफ्तार करना निंदनीय कदम है @ashokgehlot51 जी संज्ञान लेकर तत्काल डॉक्टर साहब को रिहा करें !
— HANUMAN BENIWAL (@hanumanbeniwal) August 1, 2021



