Headlines

नेट थिएट पर राजमल सुराणा समर्पित संध्या, छोटा ख्याल में साजन मोरे घर आए

नेट थिएट पर राजमल सुराणा समर्पित संध्या, छोटा ख्याल में साजन मोरे घर आए

जयपुर: नेट थिएट पर श्रुति मंडल के संस्थापक राजमल सुराणा को समर्पित शास्त्रीय संध्या में युवा शास्त्रीय गायक विक्रम श्रीवास्तव ने अपने गायन से लोगों को मंत्रमुग्ध किया। नेट थिएट के राजेंद्र शर्मा राजू ने बताया कि विक्रम श्रीवास्तव ने अपने कार्यक्रम की शुरुआत राग मारवा में बड़ा ख्याल एक ताल विलंबित में पिया मोरे अनंत देश से की l इसके पश्चात छोटा ख्याल में गुरु बिन ज्ञान मध्यम तीन ताल में और इसी राग में मोरे घर आए गाकर लोगों को आनंदित किया। अंत में विक्रम ने अपनी गायकी का परिचय देते हुए भजन चलो मन वृंदावन की ओर गाकर माहौल को खुशनुमा बना दिया।

इनके साथ तबले पर राज्य के तबला वादक गुलाम गोस ने सधी हुई संगत की। हारमोनियम पर कुशाल नंदा ने सुंदर संगत की। कार्यक्रम का संचालन ईश्वर दत्त माथुर ने किया। इस अवसर पर श्रुति मंडल के सचिव सुधांशु पांडे उपस्थित रहे। प्रारंभ में स्वर्गीय राजमल सुराणा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की l
प्रकाश मनोज स्वामी, कैमरा जितेन्द्र शर्मा, म्यूजिक विष्णु अंकित, सेट धृति, सौरभ, अंकित, जीवितेश आदि का रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *