जयपुर: भारत में सर्वोच्य व्यवसाय करने वाले गिने चुने एडवायजर में एक एम एफ ए पवन पारीक ने वर्ष 2022 का COT (कोर्ट ऑफ दी टेबल पुनः हांसिल करने पर आज SBI लाइफ ब्रांच ने भव्य स्वागत किया। लाइफ के डिप्टी रीजनल मैनेजर नितिन यशस्वी ने आज ब्रांच में पारीक का अभिनंदन करते हुवे बताया कि निरन्तरता के साथ रेगुलर व्यवसाय करने वाले सर्वोच्य 5 एडवायजर में पारीक का नाम है।
पिछले 15 वर्षों में 4 बार टॉप ऑफ दी टेबल के साथ 11 वर्षो से कोर्ट व टेबल व एमडीआरटी का खिताब अपने नाम कर चुके है। अनेको विदेश यात्राओं में आपको लाइफ टाइम सर्विस अवार्ड मिल चुका है। इस वर्ष भी आपको जापान व होंककोंग की यात्रा में ये सम्मान मिलेगा। MDRT क्लब USA के लाइफ मेम्बर सहित अनोको बार MD क्लब में रह चुके है।
एसबीआई लाइफ के सीनियर डिविजनल मैनेजर अंकुर शर्मा ने बताया कि इस वर्ष एमएफए- डॉ पवनकुमार पारीक पुनः सीओटी बने है उन्होंने बताया कि बीजेएस रामपुरिया कॉलेज से राजनीति विज्ञान में स्नातकोत्तर, बेजेएमसी, पीजीडीएम तक कि शिक्षा के साथ ही मात्र 20 वर्ष की आयु में ही सामाजिक व व्यवसायिक गतिविधियों में सक्रिय रहने लगे। आप शाइन वे प्रायवेट लिमिटेड, सिंगापुर ओर स्मार्ट मल्टी ट्रेड सॉल्यूशन,जयपुर के चैयरमेन है। बीटू मी इकॉम प्रायवेट लिमिटेड कंपनी, बीटूमी एज्युकेशन प्रायवेट लिमिटेड ,गोल्डन ड्यून्स इंफ्रास्ट्रक्चर प्रायवेट लिमिटेड,दिल्ली, गोल्डन ऐरा केपिटल प्रायवेट लिमिटेड, जयपुर, अविवा कोट्स प्रायवेट लिमिटेड के आप मैनेजिंग डायरेक्टर है। विश्व विख्यात इटली की स्कूल रिटजी व स्मार्ट रोबो लेब में आप सलाहकार है।
सबको साथ लेकर चलने ओर सांगठनिक अनुभवों के कारण आप विप्र फाउंडेशन जैसे अंतराष्ट्रीय संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री के साथ सदस्यता अभियान के संचालक है। आप हेल्प इंडिया ऑनलाइन संस्थान में राष्ट्रीय महामंत्री के साथ राष्ट्र समर्पित 1 करोड़ प्रीवेंटिव हेल्थ कंसल्टेंट मुहिम एवं संस्थान के आत्म निर्भर भारत अभियान का संचालन कर रहे है। देश भर के 40 से ज्यादा सामाजिक भवनों में आप ट्रस्टी, सरंक्षक ओर सलाहकार के साथ यूनेस्को क्लब के प्रदेश उपाध्यक्ष भी है। नचिकेता गुरुकुल में आप संयोजक के साथ श्री मित्र भारत समाज संस्थान में आप महामंत्री का दायित्व देख रहे है।
अपनी दृढ इच्छा शक्ति, कर्म योगी स्वभाव के धनी एवम् कुछ कर गुजरने की चाह के कारण,अपनी व्यवहारिकता एवम् प्रतिभा के दम पर अब तक कई कीर्तिमान स्थापित किये है । लगातार 15 वीं बार एमडीआरटी क्लब (USA) की मेंबर शिप प्राप्त करके देश का नाम रोशन किया है। ये कारनामा करने वाला SBI लाइफ में राजस्थान के एकमात्र अभिकर्ता ओर भारत मे सर्वोच्चय 5 में एक अभिकर्ता है।
एसबीआई लाइफ के असिस्टेंट ब्रांच मैनेजर विजय अग्रवाल ने इस अवसर पर कहा कि सफलता एवम् जीत के पर्याय पवनकुमार पारीक ने एसबीआई लाइफ़ में अचीवमेंट के आधार पर अब तक 43 देशों में 105 से ज्यादा बार विदेश यात्रा की है जो देश भर के गिने चुने एवम् विशेष दर्जे के अचीवर्स हीं कर पाये हैं! पारीक को निरन्तर उपलब्धियों एवम् सफलता अर्जित करने के लिए “कंसीटेंट अवार्ड” से दुबई, दक्षिण अफ्रीका, फ्रांस, लंदन,बाली, आस्ट्रेलिया,इंडोनेशिया तथा मलेशिया में सम्मानित किया गया। आपके उत्कृष्ट व्यवसाय और उपलब्धियों के कारण वर्ष 2016 में लिम्रा अमेरिका ने मास्टर ऑफ फ़ायनेस एडवायजर (MFA) में चयन करके डिग्री दी।
रॉयल अमेरिकन यूनिवर्सिटी द्वारा आपको इन्वेस्टमेंट में मानद डॉक्रेट्स की आपको डिग्री देकर सम्मानित किया ।
पारीक एमडीआरडी (अमेरिका) के MCC में राजस्थान के एरिया चेयर पर्सन का दायित्व लम्बे समय तक निभा चुके है! एमएफए-डॉ पवनकुमार जी पारीक ने अपनी दक्षता, विशेष कार्य शैली एवम् सतत् सक्रियता के चलते हुवे आपको मित्र भारत समाज संस्थान मानव मित्र सम्मान-2019, जयपुर रत्न, स्वामी विवेकानंद पुरस्कार, राजस्थान प्राइड, वीर दुर्गादास सम्मान जैसे अनेको पुरस्कार से आपको सम्मानित किया जा चुका है।
