Headlines

Rajasthan Corona Update : जानलेवा कोरोना,केस कम हुए फिर भी एक दिन में 7 मौत

Rajasthan Corona Update : जानलेवा कोरोना,केस कम हुए फिर भी एक दिन में 7 मौत

जयपुर। कोरोना की दूसरी लहर (Rajasthan Corona Update) भले ही कम हो गई पर इसकी चपेट में आये लोगों के लिए काल बनी हुई है। आज एक ही दिन में 7 मौते हो गई, जबकि कोरोना के नए संक्रमित मरीज मात्र 76 आए है तथा पूरे प्रदेश में एक्टिव केसों की संख्या भी 1312 पर आ टिकी है।

बीच मे 2-3 दिनों तक एक भी मौत नहीं होने से थोड़ी राहत नजर आई थी,लेकिन मौतों का ग्राफ एकाएक फिर बढ़ गया। चिकित्सा विभाग के जारी बुलिटिन के अनुसार आज जो 76 केस आये उसमे से 27 जयपुर,14 अलवर,5 उदयपुर व 4 जोधपुर में मिले, जबकि प्रदेश के 33 जिलों में से 15 जिलों में एक भी केस नहीं मिला। वर्तमान में बूंदी जिला पूर्णतः कोरोना मुक्त है। दो -तीन जिले एक -दो केसों के साथ कोरोना (Rajasthan Corona Update) मुक्त होने के किनारे पर है। आज 159 ठीक होकर घर पहुंचे।

CM Gehlot : राजस्थान में 2.7 लाख मेगावाट सोलर और विंड एनर्जी उत्पादन की क्षमता, हमे इस लक्ष्य को हासिल करना है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *