Rajasthan CET Senior Secondary Notification 2022: राजस्थान सीईटी सीनियर-सेकेंडरी लेवल का नोटिफिकेशन जारी

REET Level-2 SST Result: शिक्षक भर्ती परीक्षा लेवल-2 SST का रिजल्ट जारी RSMSSB PTI Exam 2022 Result Out, 11,092 Candidates Passed rajasthan cet senior secondary level 2022 notification released

जयपुर: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा आयोजित होने वाली राजस्थान सीईटी सीनियर सेकेंडरी लेवल भर्ती 2022 की नोटिफिकेशन जारी कर दी गई है। परीक्षा का आयोजन 18-19 एवं 25-26 फरवरी 2023 को निर्धारित परीक्षा केन्द्रों पर किया जायेगा। राजस्थान सीईटी सेकेंडरी लेवल एग्जाम का आयोजन 1 वर्ष में कम से कम एक बार किया जाएगा। अभ्यर्थी अपने अंकों एवं स्कोर में सुधार के लिए कितनी भी बार एग्जाम दे सकते हैं। यह परीक्षा केवल एक पात्रता परीक्षा के रूप में आयोजित की जा रही है। इसके बाद संबंधित भर्ती पद के लिए अलग से मुख्य परीक्षा आयोजित की जाएगी। जिसमें अभ्यर्थियों का चयन श्रेणी वार रिक्त पदों के अनुसार वरीयता के आधार पर एवं भर्ती से संबंधित नियमों के आधार पर होगा।

राजस्थान सीईटी सीनियर सेकेंडरी लेवल एग्जाम 2022 में कुल 150 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें प्रत्येक प्रश्न दो अंक का होगा। इस प्रकार यह पेपर कुल 300 अंक का होगा। इस पेपर के लिए 3 घंटे का समय दिया जाएगा। इस परीक्षा का लेवल सीनियर सेकेंडरी स्तर का होगा। राजस्थान सीईटी सीनियर सेकेंडरी लेवल एग्जाम 2022 में नेगेटिव मार्किंग नहीं की जाएगी।

Download: Rajasthan CET Senior-Secondary Level Notification 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *