महाकाल का पूजन कर PM मोदी ने किया “महाकाल लोक” का लोकार्पण

MAKAL e1665496013623

उज्जैन: PM नरेंद्र मोदी ने उज्जैन में विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल के ‘महाकाल लोक’ का लोकार्पण किया। रक्षा सूत्र (कलावे) से बनाए गए 15 फीट ऊंचे शिवलिंग की प्रतिकृति से मोदी ने रिमोट के जरिए जैसे ही आवरण हटाया, अध्यात्म का यह नया आंगन सभी के लिए खुल गया।

Feys7QmUcAAmzk1 e1665496133569

इससे पहले मोदी ने महाकाल के दर्शन किए और साष्टांग मत्था टेका। महाकाल को चंदन, मोगरे और गुलाब की माला अर्पित कर जनेऊ चढ़ाया। सूखे मेवे और फल का भोग लगाया। दक्षिणा अर्पित की। वे संध्या आरती में भी शामिल हुए। महाकाल के दक्षिण दिशा में बैठकर रुद्राक्ष की माला से 3 मिनट तक जप करते हुए ध्यान लगाया। ‘महाकाल लोक’ प्रोजेक्ट दो फेज में 856 करोड़ रुपए की लागत से डेवलप किया जा रहा है। इसके जरिए 2.8 हेक्टेयर में फैला महाकाल परिसर 47 हेक्टेयर का हो जाएगा। इसमें 946 मीटर लंबा कॉरिडोर है, जहां से श्रद्धालु गर्भगृह पहुंचेंगे। करीब साढ़े तीन घंटे पीएम उज्जैन में रुकेंगे। वे जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

Feys8JEVQAERWbg e1665496356757

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *