जयपुर। सांगानेर से कांग्रेस प्रत्याशी रहे छात्र नेता पुष्पेंद्र भारद्वाज ने भाजपा और वर्तमान विधायक को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि पिछले 20 सालो से सांगानेर में भाजपा विधायको ने खुद कुछ करवाया नहीं और आज कांग्रेस सरकार द्वारा करवाए जा रहे बड़े विकास कार्यों का श्रेय लेने का असफ़ल प्रयास वर्तमान विधायक कर रहे हैं।
भारद्वाज ने सांगानेर विधायक अशोक लाहोटी को इंगित करते हुए कहा कि खुद के कोष से एक रुपए का काम आज तक करवाया नहीं , जनता अब यह सब जान चुकी है। पुष्पेंद्र भारद्वाज ने सवाल खड़े और पूछा कि सांगानेर में आज ही क्यों सरकारी कॉलेज, सेटेलाइट् हॉस्पिटल, इंग्लिश मीडीयम स्कूल, सबसे बड़ा सिटी पार्क, बिसलपुर पानी की पाइप लाइन का बड़ा कार्य, सीवर लाइन के बडे कार्य , सहित कई बड़े काम हो रहे है। भाजपा के विधायक चाहते तो पहले भी ये काम हो सकते थे।
