Headlines

पुष्पेन्द्र भारद्वाज ने करवाया सीएम गहलोत के स्वास्थ्य लाभ के लिए धार्मिक अनुष्ठान

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की तबीयत खराब होने के बाद उनको सवाई मान सिंह अस्पताल में भर्ती करवाया गया था तब से ही पूरे राजस्थान में सूबे के मुखिया के उत्तम स्वास्थ्य की कामनाएं होने लगी थी। इसी कड़ी में आज सांगानेर के जनसेवक पुष्पेन्द्र भारद्वाज ने सांगानेर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं व आमजन के साथ मिलकर मुख्यमंत्री साहब के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना के साथ सांगानेर कांग्रेस कार्यालय पर हवन पूजन करवाया व सीएम साहब की लम्बी उम्र की कामना के साथ सांगानेर की खुशहाली की भी कामना की ।

इस दौरान यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुनील सिंघानिया ,पार्षद शंकर बाजडोलिया ,राम सिंह चौधरी, आशीष परेवा, शिवराज गुर्जर , राकेश चौधरी , रमेश शर्मा, हेमराज बेरवा ,राजीव चौधरी ,दामोदर मीणा ,हरिओम स्वर्णकार, कांग्रेस पार्षद प्रत्याशी घनश्याम कूलवाल, रामचंद्र देवनदा, मनोज गोतोड़, रतन सैनी, महेश शर्मा, मोतीलाल शर्मा ,कृष्ण अवतार शर्मा, रिंकू अग्रवाल, चंद्रवीर सिंह, मीना शर्मा, सुभाष नौनिहाल, आशीष हल्दियानिया ,एडवोकेट वीरेंद्र फागणा सहित सेकडो की संख्या में आमजन और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *