Headlines

मेहंदीपुर बालाजी मंदिर को सरकारी नियंत्रण में लेने की तैयारी

जयपुर: सरकार ने मेहंदीपुर बालाजी मंदिर महंत किशोरपुरी महाराज के निधन के साथ ही इस मंदिर को सरकारी नियंत्रण में लेने की कार्यवाही शुरू कर दी है। इस मंदिर को सवालिया जी मंदिर की तरह ट्रस्ट स्थापित कर इसे नियंत्रण में लेने की सरकार की मंशा है।

देवस्थान विभाग ने इस संबंध में सूचना का विज्ञापन भी जारी कर दिया है। कार्यालय सहायक आयुक्त प्रथम,देवस्थान विभाग की इर से मंदिर श्री बालाजी मेहंदीपुर, घाटा जिला दया के संबंध में हितबद्ध व्यक्तियों को सूचना का जो नोटिस जारी किया गया है उसमें कहा गया है कि मंदिर में आने वाले दर्शनार्थियों के सुगम दर्शन व सुविधाओं के विकास के लिए व्यापक लोकहित में राज्य सरकार राजस्थान लोक न्यास अधिनियम 1959 की ढ़रा 53 के तहत प्रबंध समिति गठन का विचार रखती है। देवस्थान विभाग की ओर से जारी सूचना के अनुसार मंदिर से जुड़े हितधारियों से 17 अगस्त तक सुझाव व विचार मांगे गए हैं।

6a2a9a28 ebf3 41e5 b069 64a8abbc4195

सहायक आयुक्त आकाश रंजन के हस्ताक्षर से जारी सूचना की जानकारी का नोटिस दौसा व करौली कलेक्ट्रेट, सिकराय व टोडाभीम तहसील कार्यालयों के सार्वजिनक नोटिस बोर्ड तथा मंदिर प्रन्यास कार्यालय में चस्पा किया गया है। देवस्थान विभाग की वेबसाइट पर भी ये डिटेल डाली गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *