जयपुर। राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम प्रबन्धन द्वारा रोडवेज कर्मियों के अगस्त-2021 के वेतन-पेंशन का भुगतान आज कर दिया गया एवं सितम्बर 2016 के सेवानिवृत्त कर्मचारियों की ग्रेच्युटी का इसी माह जारी किये जाएगा। इस प्रकार पिछले 5 सप्ताह में तीन माह के पेंशन और वेतन का भुगतान किया जा चुका है।
राजस्थान रोडवेज प्रबन्धन ने राज्य सरकार की देय ग्रान्ट को समय पर रिलीज करने के लिए प्रमुख शासन सचिव(वित्त), प्रमुख शासन (परिहवन )एवं शासन सचिव, स्वायत शासन विभाग का आभार व्यक्त किया है ।
राजस्थान रोडवेज प्रबन्धन वित्तिय स्थिति सुदृढ करने के लिए राजस्थान सरकार को 476 करोड़ रूपये का विशेष अनुदान का प्रस्ताव पूर्व ही अगस्त माह में प्रेषित किया जा चुका है जिसका अनुमोदन सितम्बर के अंत में होने की सम्भावना है जिसे निगम संचालक मण्डल में रखें जाने की कार्यवाही प्रारम्भ कर दी जावेगी।
