जयपुर। नचिकेता गुरुकुल में शरद पूर्णिमा महोत्सव एवं भजन संध्या के आयोजन में साध्वी प्रीति प्रियवंदा ने कहा कि जब हम दूसरों के प्रति प्यार और दयालुता महसूस करते हैं, तो यह न केवल दूसरों को प्यार और परवाह महसूस कराता है, बल्कि यह हमें आंतरिक खुशी और शांति विकसित करने में भी मदद करता है। आंतरिक खुशी से किया गया कार्य ही सार्थक है।स्वार्थ एक दिन समाप्त हो जाता है। कामना का समय लंबा नही होता है। ज्ञान ही सबसे उपयुक्त मार्ग है।
मनुष्य के अंदर शक्ति का अक्षय भंडार
साध्वी प्रीति जी ने कहा कि व्यक्ति की सुषुप्त शक्ति को जगाने के लिए आदर्श का तेज चाहिए। मनुष्य अपनी शक्ति का पूरा उपयोग नहीं करता, यह अनुभव-सिद्ध बात है, और यह भी सत्य है कि कोई भी मनुष्य जितना समझता है, उसमें कहीं अधिक शक्ति होती है। मनुष्य के अंदर शक्ति का अक्षय भंडार है। लेकिन अपने से पूरा काम लेना बहुतों को आता ही नहीं। अपने भीतर उतरने के विज्ञान को रास कहते है। नचिकेता आत्मतत्व का सबसे बड़ा उदाहरण है।
इनका किया गया विशेष सम्मान
कार्यक्रम में जयपुर ग्रामीण के सांसद व पूर्व मंत्री भारत सरकार राज्यवर्धन सिंह , नचिकेता गुरुकुल के संरक्षक महावीर प्रसाद जालान (उद्योगपति एवं समाजसेवी), संघ के वरिष्ठ प्रचारक कृष्ण मुरारी जी भाईसाहब, पूर्व राज्यमंत्री डॉ जया दवे , मावली विधायक धर्मनारायण जोशी , सांगानेर विधायक अशोक लाहोटी, सेवानिवृत्त आईएएस एस.एस बिस्सा ,सेवानिवृत्त जस्टिस दीपक माहेश्वरी एवं अजय शर्मा , अनिल लोढ़ा , बन्नालाल मीणा , डॉ ज्योति जोशी आदि का विशेष सम्मान किया।
संस्थान के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार हर्ष, संयोजक पवन पारीक , कोषाध्यक्ष डॉ. कैलाश परवाल, सचिव देवेन्द्र धाकड़, प्रवक्ता डॉ जगदीश पारीक ,डॉ.जयंतीलाल खंडेलवाल , समन्वयक रामअवतार गुप्ता,उपाध्यक्ष ओम सेवदा, श्याम शर्मा , अनिल अंबेश , डॉ रीना अंबेश, पुष्पलता आत्रेय , अनुराधा उपाध्याय, बंदना मेहरोत्रा,अरुणा टाँक, सीमा ,मीना पारीक , सुमन दईया, बिंदिया शर्मा , ज्योत्सना भार्गव ,प्रकाश शर्मा ,रामस्नेही , अशोक अग्रवाल , नगर निगम जयपुर से पार्षद अभय पुरोहित , मुकेश लखियानी , नरेंद्र सिंह शेखावत एवं मुकेश शर्मा (काका), विजय कुमार विप्पलवी, हितेश ओझा,अजय पारीक, नचिकेता गुरुकुल से जुड़े हुए अन्य समाज के प्रबुद्ध जन एवं सेवानिवृत्त अधिकारी एवं विशेष अधिकारियों ने एवं नचिकेता गुरुकुल की संपूर्ण कार्यकारिणी एवं नचिकेता गुरुकुल में अध्ययनरत सभी विद्यार्थियों ने विशेष आरती में भाग लिया तथा अतिथियों का विशेष सम्मान किया।
भव्य संगीतमय भजन संध्या में कलाकारों को खूब सराया। इस अवसर पर नचिकेता गुरुकुल संस्था की बैठक में महावीर प्रसाद जालान को सरंक्षक पद पर नियुक्ति दी तथा अतिथियों एवं गुरुकुल के प्रबंध कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने प्रणाम पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट किया दिया।




