Headlines

राजस्थान में ओमिक्रॉन संक्रमित 73 साल के बुजुर्ग ने दम तोड़ा

Omicron infected 73 year old died in Rajasthan राजस्थान में ओमिक्रॉन संक्रमित 73 साल के बुजुर्ग ने दम तोड़ाNow Omicron variant knocks in Jaipur too, 4 positives found जयपुर में भी अब ओमिक्रॉन वेरिएंट की दस्तक, 4 पॉजिटिव मिलेExplosion of new variant Omicron in Maharashtra, 7 new infected found, total number in the country is 12 | महाराष्ट्र में नए वेरिएंट ओमिक्रॉन का विस्फोट, 7 नए संक्रमित मिले, देश में कुल संख्या हुई 12

जयपुर: राजस्थान के उदयपुर में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन से संक्रमित हुए 73 साल के बुजुर्ग ने शुक्रवार को दम तोड़ दिया। CMHO डॉ. दिनेश खराड़ी ने कहा कि मौत पोस्ट कोविड निमोनिया से हुई है। बुजुर्ग की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं थी। 21 और 22 दिसंबर को जांच में ये निगेटिव भी हो गए थे। 25 दिसंबर को उनकी रिपोर्ट में ओमिक्रॉन वैरिएंट मिलने की पुष्टि हुई थी।

डॉ. दिनेश खराड़ी ने कहा कि उन्हें डायबिटीज और हायपरटेंशन और हाइपोथायरोडिज्म था। ऐसे में शरीर पर वायरस असर डालता है। साथ ही अगर डायबिटीज जैसी बीमारी हो तो रिस्क काफी बढ़ जाता है। राजस्थान में ओमिक्रॉन के अब तक 69 मरीज मिल चुके हैं। इनमें से 47 रिकवर हो चुके और 22 का इलाज जारी है। ओमिक्रॉन संक्रमितों के मामले में राजस्थान देश में 5वें नंबर पर है।

ओमिक्रॉन के अब तक 4 मामले
उदयपुर में ओमिक्रॉन के अब तक 4 मामले सामने आ चुके हैं। 27 दिसंबर को उदयपुर में ओमिक्रॉन का नया केस सामने आया था। इससे पहले 25 दिसंबर को तीन मामले उदयपुर में सामने आए थे। इसमें पति, पत्नी और एक 68 वर्षीय महिला ओमिक्रॉन पॉजिटिव पाई गई थी। जबकि 73 वर्षीय बुजुर्ग ओमिक्रॉन पॉजिटिव आने वाले चौथे व्यक्ति थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *