Headlines

एंटी इंकंबेंसी नहीं, अगली सरकार भी हम ही बनाएंगे-गहलोत

एंटी इंकंबेंसी नहीं, अगली सरकार भी हम ही बनाएंगे-गहलोत

जयपुर: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने तीन साल बाद भी सरकार के खिलाफ किसी तरह की एंटी इंकंबेंसी से इनकार करते हुए फिर से सरकार बनाने का दावा किया और कहा- राजस्थान में हमारे कामों से माहौल बना है। आज तीन साल बाद भी सत्ताविरोधी लहर पैदा नहीं हुई है। मुझे यकीन है कि यही माहौल रहा तो अगली बार सरकार वापस कांग्रेस की ही बनेगी। मुख्यमंत्री सीएम निवास पर सरकार के तीन साल पूरे होने पर वर्चुअल लोकार्पण समारोह में बोले रहे थे।

मुख्यमंत्री ने क​हा कि लोकतंत्र में सरकारें बदलती हैं लेकिन काम बंद नहीं करने चाहिए। हमने वसुंधरा राजे की कोई योजना बंद नहीं की। जबकि उन्होंने कोई हमारी योजना चालू नहीं रखी थी।

रिफाइनरी की चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार के वक्त पिछली बार शुरू रिफाइनरी प्रोजेक्ट का काम बंद नहीं किया होता तो अब तक यह बन चुकी होती। आज हालत यह बन गई कि 38 हजार की योजना 70 हजार करोड़ की योजना बन गई है। हमारे समय किए गए शिलान्यास के बावजूद जब चुनाव आने लगे तो फिर से प्रधानमंत्री को बुलाया गया। हमने जब आवाज उठाई तो फिर रास्ता निकाला गया और फिर कहा गया कि कार्य प्रारंभ करने के अवसर पर पीएम को बुलाया जा रहा है।
गहलोत ने केंद्र और पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा- केंद्र की नीतियां राज्यों को कमजोर कर रही हैं। केंद्रीय योजनाओं में राज्यों पर भार डाल दिया गया है। पहले 80 फीसदी तक पैसा केंद्र देता था। अब 50 फीसदी का भार राज्यों पर डाल दिया है। केंद्रीय करों में राज्यों का हिस्सा भी कम कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *