Headlines

प्रफुल्ल पटेल के बेटे की रॉयल वेडिंग में नामचीन अतिथियों का जयपुर में जमावड़ा, एयरपोर्ट चार्टर विमानों से अटा

प्रफुल्ल पटेल के बेटे की रॉयल वेडिंग में नामचीन अतिथियों का जयपुर में जमावड़ा, एयरपोर्ट चार्टर विमानों से अटा

जयपुर: राजस्थान देश दुनिया में अब हाई प्रोफाइल डेस्टिनेशन वेडिंग का प्रमुख केंद्र बन गया है। बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ के बाद अब राज्यसभा सांसद प्रफुल्ल पटेल के बेटे की शादी में शामिल होने के लिए आज देर शाम सलमान ख़ान, अनिल कपूर, शिल्पा शेट्टी पहुंचे। इससे पहले इंडियन टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी , पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ आये। इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कोच रवि शास्त्री और फिल्म डायरेक्टर मधुर भंडारकर शनिवार सुबह जयपुर पहुंच गए थे। इसके अलावा राजनेता शरद पंवार, आदित्य ठाकरे, संजय राउत, सुप्रिया सुले,राजीव शुक्ला, भूपेंद्र सिंह हुड्डा, टीना अम्बानी, गौतम अडानी, वेदांता के अनिल अग्रवाल, हिंदुजा बंधु सहित कई नामचीन हस्तियां शनिवार को इस शादी में शामिल होने जयपुर आए। कल भी ये सिलसिला जारी रहेगा।

18 dec 37 1639834815

2 दिन तक चलने वाले इस खास समारोह में शामिल होने के लिए बॉलीवुड के कलाकारों के साथ कई VVIP मेहमान जयपुर आएंगे। ऐसे में जयपुर एयरपोर्ट पर 42 चार्टर विमानों का जमघट लगेगा जयपुर के रामबाग पैलेस में आयोजित होने वाली हाई प्रोफाइल शादी सामारोह में शामिल होने आ रहे हैं।

18 dec 36 1639834879

इसे देखते हुए एयरपोर्ट पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वही, मेहमानों के लिए जयपुर के शानदार 5 स्टार लग्जरी होटल बुक किए गए हैं। इनके अलावा 19 दिसंबर को भी कुछ नामचीन हस्तियां इस समारोह में शिरकत करेंगी। जिनमें ज्यादातर बॉलीवुड से जुड़े लोग होंगे।

18 dec 41 1639839640

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *