Headlines

एमजेआरपी के 7वें दीक्षांत समारोह में डेढ़ हजार से अधिक को डिग्रियां प्रदान

एमजेआरपी के 7वें दीक्षांत समारोह में डेढ़ हजार से अधिक को डिग्रियां प्रदान

जयपुर। ‘सालों की तपस्या के बाद मिली डिग्री और गोल्ड व सिल्वर मेडल की चमक स्टूडेंट्स के चेहरे पर साफ झलक रही थी।’ अवसर था महात्मा ज्योतिराव फुले विश्वविद्यालय जयपुर के सातवें दीक्षांत समारोह का। विश्वविद्यालय के अचरोल कैम्पस में शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में तीन पद्मश्री शख्सियतों को पीएचडी की मानद उपाधियां भी प्रदान की गई। मुख्य अतिथि राज्य के पुलिस महानिदेशक उमेश मिश्रा थे।

समारोह में पद्मश्री से सम्मानित हरियाणा के प्रसिद्ध समाजसेवी ओम प्रकाश गांधी (बालिका शिक्षा), जयपुर निवासी पैरालम्पिक में गोल्ड मैडल विजेता पद्मश्री अवनि लेखरा और बनारस के प्रसिद्ध ठुमरी गायक व सितार वादक पद्मश्री पंडित शिवनाथ मिश्र को पीएचडी की मानद उपाधि से नवाजा गया।

एमजेआरपी के 7वें दीक्षांत समारोह में डेढ़ हजार से अधिक को डिग्रियां प्रदान

विश्वविद्यालय के चेयरपर्सन निर्मल पंवार ने बताया कि समारोह में डेढ़ हजार से ज्यादा पोस्ट ग्रेजुएट और ग्रेजुएट के विद्यार्थियों को डिग्री दी गई। समारोह में 25 शोधकर्ताओं को पीएच.डी. उपाधि प्रदान की गई। कार्यक्रम में विवि के 75 मेधावी टॉपर स्टूडेंट्स को गोल्ड, 65 स्टूडेंट्स को सिल्वर मेडल और 11 स्टूडेंट्स को चेयरपर्सन एक्सीलेंस अवार्ड दिए गए। अंत में विश्वविद्यालय के चेयरपर्सन निर्मल पंवार ने आगंतुक अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

एमजेआरपी के 7वें दीक्षांत समारोह में डेढ़ हजार से अधिक को डिग्रियां प्रदान

शान—ए—मौसिक़ी में झूमे स्टूडेंट्स

दीक्षांत समारोह के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम शान-ए-मौसिक़ी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के अलग अलग विभागों की टीमों ने थीमों पर आधारित संगीत पर प्रस्तुतियां दीं। विजेता टीमों को पुरस्कृत किया गया। पद्मश्री पंडित शिवनाथ मिश्र के पुत्र देवव्रत मिश्रा ने सितार वादन किया और तबले पर गुलाम गौस ने संगत की। इस अवसर पर एक बैंड के कलाकारों ने बालीवुड सान्ग पर स्टूडेंट्स ने झूमने के लिए मजबूर कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *