जयपुर। पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कहा हैं कि अन्नदाता के अधिकार व युवाओं के रोजगार पर कुदृष्टि डालने के बाद केंद्र की मोदी सरकार देशवासियों की निजता पर प्रहार कर हमारे नागरिकों के अधिकारों का हनन कर रही है।
पायलट ने युवा कांग्रेस की दिल्ली में हुई रैली में कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी के वक्तव्य का समर्थन करते हुए कहा कि आज किसान व नौजवान के साथ देश का हर इंसान अधिकारो के प्रति सजग है और बुलंद आवाज के साथ भाजपा से सवाल कर रहा है।
