Headlines

धौलपुर में महु गुलावली उप स्वास्थ्य केन्द्र प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में होगा क्रमोन्नत

धौलपुर में महु गुलावली उप स्वास्थ्य केन्द्र प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में होगा क्रमोन्नत | Mhow Gulavali Sub Health Center in Dholpur will be upgraded to Primary Health Center

जयपुर। राज्य सरकार ने प्रदेश में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं के सुुदृृढ़ीकरण के दृष्टिगत धौलपुर जिले के उप स्वास्थ्य केन्द्र महु गुलावली को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र (PHC) में क्रमोन्नत करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस सम्बन्ध में प्रस्ताव का अनुमोदन कर दिया है। उन्होंने इस पीएचसी के लिए अतिरिक्त पदों के सृजन के लिए भी सहमति दी है।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के प्रस्ताव के अनुसार, धौलपुर जिले की बसेडी पंचायत समिति के अन्तर्गत गांव महु गुलावली में उप स्वास्थ्य केन्द्र को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में क्रमोन्नत किया जाएगा। यहां चिकित्सा सेवाओं के सुचारू रूप से संचालन के लिए नवीन पदों के सृजन तथा मैन विद मशीन की सेवाएं ली जाएंगी।

नव क्रमोन्नत पीएचसी में चिकित्साधिकारी के एक पद, नर्सिंग श्रेणी-द्वितीय और वार्ड ब्वाय के दो-दो, महिला स्वास्थ्य दर्शिका, फार्मासिस्ट, लैब टेक्नीशियन और सफाई कर्मचारी के एक-एक पद सहित कुल 9 पद सृजित होंगे। साथ ही, पीएचसी में मैन विद मशीन के रूप में एक व्यक्ति की सेवाएं ली जाएंगी।
गहलोत के इस निर्णय से धौलपुर जिले के इस सुदूर क्षेत्र में स्थानीय लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकेगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *