जयपुर: देश में महिलाओ की रसोई को महंगाई का झटका लगा है। तेल-गैस कंपनियों ने रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में 50 रुपए की बढ़ोतरी कर दी है। तेल कंपनियों के दाम बढ़ाने के बाद आज से घरेलु उपयोग का 14.2KG का गैस सिलेंडर 1056.50 रुपए में मिलेगा। करीब 6 महीने में रसोई गैस की कीमत में ये तीसरी बार बढ़ोतरी हुई है।
कॉमर्शियल गैस सिलेंडर पर तेल कंपनियों ने 8.50 रुपए प्रति सिलेंडर कम की है। इस कमी के बाद आज से कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 2046.50 रुपए के बजाए 2038 रुपए में सिलेंडर मिलेगा।
