Headlines

नाथद्वारा में पत्रकार गोपाल गुप्ता को ब्रजभाषा विभूषण की मानद उपाधि से किया गया सम्मानित

नाथद्वारा में पत्रकार गोपाल गुप्ता को ब्रजभाषा विभूषण की मानद उपाधि से किया गया सम्मानित

जयपुर। साहित्य मंडल द्वारा नाथद्वारा में आयोजित पाटोत्सव ब्रजभाषा समारोह में लेखक एवं वरिष्ठ पत्रकार, जयपुर पल्स समाचार पत्र एवं जयपुर पल्स डिजीटल के सम्पादक गोपाल गुप्ता को ब्रजभाषा विभूषण की मानद उपाधि से अलंकृत किया गया। साथ ही उनकी ब्रजभाषा में लिखित एक और पुस्तक ‘महाभारत कथा’ का विमोचन भी किया गया।

उल्लेखनीय है कि श्रीनाथद्वारा साहित्य मंडल द्वारा पाटोत्सव के अवसर पर प्रति वर्ष तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है जिसमें ब्रजभाषा वीभूषण, हिंदी साहित्य मनीषी, हिंदी काव्य मनीषी, श्री नाथद्वारा रत्न, संपादक शिरोमणि, पत्रकार प्रवर जैसे समाज, शिक्षा एवं साहित्य सेवा के क्षेत्रों में विशिष्ट काम करने वाले व्यक्तियों को मानद उपाधियों से अलंकृत किया जाता है।

नाथद्वारा में पत्रकार गोपाल गुप्ता को ब्रजभाषा विभूषण की मानद उपाधि से किया गया सम्मानित

साहित्य मंडल के प्रधान मंत्री श्याम देवपूरा ने वर्तमान सरकार को घेरते हुए कंहा कि ब्रजभाषा अकादमी का चार्ज ऊर्दू अकादमी के सचिव को देकर ब्रजभाषा भाषियों के सम्मान पर कुठाराघात किया है। पिछले आठ साल से अकादमी के समस्त काम रुके पड़े हैं। अगर कोई कार्यक्रम होता है तो बजट ब्रजभाषा का होता है कार्यक्रम उर्दू का होता है। सम्पूर्ण प्रदेश में ब्रजभाषा भाषी लोगों का बाहुल्य है ऐसे में ऐसे में ब्रजभाषा के साथ किया जा रहा सौतेला व्यवहार असहनीय होगा। उन्होंने कहा कि सरकार को अति शीघ्र अकादमी का गठन कर ब्रजभाषा भाषियों को इसका दायित्व सौपना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *