Headlines

जयपुर में हिस्ट्रीशीटर नरेश की बदमाशों ने लाठी-डंडों से पीटकर की हत्या

जयपुर: शहर में वर्चस्व की लड़ाई में हिस्ट्रीशीटर नरेश सिंह पहाड़ी की अज्ञात बदमाशों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस का कहना है कि नरेश का कुछ दिन पहले मुहाना इलाके में बदमाशों से झगड़ा हुआ था। बताया जा रहा है कि गैंगवार में इन्हीं बदमाशों ने नरेश की हत्या की है। उसके शरीर पर 12 से ज्यादा जगह चोट के निशान मिले हैं। हिस्ट्रीशीटर पर 18 मुकदमे दर्ज थे।

ये घटना शनिवार देर रात शिप्रा पथ थाना इलाके के वीटी रोड की है। जहां बदमाशों ने लाठी-डंडों से ताबड़तोड़ नरेश पर वार किए। उसके हाथ-पांव तोड़ दिए। सिर पर भी कई वार किए गए। गंभीर घायल नरेश को स्थानीय लोगों ने एसएमएस ट्रोमा सेंटर पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान रविवार को उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि कुछ दिनों से दोबारा से नरेश एक्टिव होकर बाजार में व्यापारियों को धमकाने लगा था। वहीं नरेश सिंह की एंटी गैंग भी एक्टिव हो चुकी थी। पुलिस को शक है कि उसी गैंग के सदस्यों ने नरेश की हत्या की है। हालांकि अभी पुलिस ने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन कुछ संदिग्धों से पूछताछ कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *