Headlines

जयपुर में मानसून सीजन की सबसे तेज बारिश, शहर में जगह-जगह भरा पानी

Heavy rain of monsoon season in Jaipur, water filled in the city | जयपुर में मानसून सीजन की सबसे तेज बारिश, शहर में जगह-जगह भरा पानी

जयपुर। जयपुर शहर में आज दोपहर साढ़े तीन बजे से शुरू हुई बरसात चंद मिनट बाद ही तूफानी बारिश में तब्दील हो गई। तेज हवा के साथ 20 मिनट तक मूसलाधार बारिश होती रही, जिसके बाद पूरे शहर में सड़कें लबालब हो गई। मौसम विभाग के अनुसार जयपुर में आज एक इंच बारिश हुई।

बारिश के साथ तेज हवा के कारण कई जगह पेड़ और बिजली के तार क्षतिग्रस्त हो गए। जयपुर के वीकेआई क्षेत्र में पानी भरने के बाद एक बस उसमें फंस गई, जिसमें 4 लोग सवार थे। इन लोगों को सिविल डिफेंस की मदद से बाहर निकाला गया। इसी प्रकार जगतपुरा रेलवे अंडर ब्रिज में पानी भरने से कार फंस गई। जयपुर में अक्टूबर के महीने में पिछले 12 वर्षों में इतनी बारिश कभी नहीं हुई।

इससे पहले जयपुर में दोपहर करीब 2 बजे तक मौसम पूरी तरह साफ था और तेज धूप भी निकल रही थी। दो बजे बाद मौसम में बदलाव आया और आसमान काले घने बादलों से घिर गया और बारिश शुरू हो गई। 25 मिनट की बारिश के बाद सड़कें लबालब हो गई। जयपुर के परकोटा के बाजारों की सड़कों पर घुटनों तक पानी बहने लगा। जयपुर में चारदीवारी, दिल्ली बाइपास, अजमेर रोड 200 फीट रोड, एमआई रोड, टोंक रोड, कनकपुरा, सिरसी रोड, वैशाली जयपुर के अधिकांश जगहों जबरदस्त बरसात हुई।

Heavy rain of monsoon season in Jaipur, water filled in the city | जयपुर में मानसून सीजन की सबसे तेज बारिश, शहर में जगह-जगह भरा पानी

तेज बारिश के साथ चली हवा के कारण महावीर नगर टोंक रोड स्थित एक कॉलोनी में एक पेड़ गिर गया। हालांकि गनीमत ये रही की वहां किसी व्यक्ति को कोई चोट नहीं पहुंची। लोगों में चर्चा है कि इस मानसून सीजन में जयपुर में 11 जुलाई, 26 जुलाई के बाद इतनी तेज बारिश आज देखने को मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *