Headlines

ज्ञानदेव आहूजा ने पूर्व सीएम राजे से CM बनने के मोह को छोड़ने को कहा, नया मुख्यमंत्री बनेगा तो बीजेपी में आएगा जोश

ज्ञानदेव आहूजा ने पूर्व सीएम राजे से CM बनने के मोह को छोड़ने को कहा, नया मुख्यमंत्री बनेगा तो बीजेपी में आएगा जोश

जयपुर: बीजेपी नेता और पूर्व विधायक ज्ञानदेव आहूजा ने कहा कि पूर्व सीएम वसुंधरा राजे को मेने सुझाव दिया है कि उन्हें राजस्थान में मुख्यमंत्री बनने का मोह छोड़कर दिल्ली चले जाना चाहिए। वहां राष्ट्रीय नेता बनकर राजनीति करनी चाहिए। उन्होंने कहा राजस्थान में बीजेपी से कोई नया मुख्यमंत्री बनेगा, तो बीजेपी में नया चार्ज, नया उत्साह, नई डगर, नया जोश आएगा। आहूजा ने विधानसभा के बाहर मीडिया से रूबरू होकर कहा मैंने यह वसुंधरा राजे को सुझाव दिया है। अगर उन्हें समझ में आ जाए तो मानें। पहले भी वो नई पार्टी बना रही थीं,तब भी मैंने उन्हें मना किया था। आलाकमान क्या चाहता है इस सवाल पर उन्होंने कहा यह भविष्य में पता चल जाएगा।

बीजेपी नेता ज्ञानदेव आहूजा ने कांग्रेस नेता सचिन पायलट और भंवर जितेन्द्र सिंह को भी सुझाव देने की बात कही। उन्होंने कहा 5 राज्यों में हुए चुनाव में राजस्थान से गए कांग्रेस नेता सफाया करके आ गए हैं। हरीश चौधरी, भंवर जितेन्द्र सिंह उनमें शामिल हैं। भंवर जितेन्द्र सिंह अलवर के ही हैं, उन्हें मैंने कहा कि राहुल गांधी की सारी टीम बीजेपी में आ गई है। तो वो क्यों जनता के बीच में भटक रहे, लटक रहे, झटक रहे और खटक रहे हैं। ना तो फटको, ना भटको, ना लटको, ना मटको। आप भी बीजेपी में आ जाओ। क्योंकि उनके साथी ज्योतिरादित्य सिंह सिन्धिया, कनिष्क सिंह, जितिन प्रसाद बीजेपी में आ गए, वो भी आ जाएं। आहूजा ने बताया कि भंवर जितेन्द्र सिंह यह सुनकर मुस्कुरा कर चल दिए। नेगेटिव रिएक्शन नहीं दिया।

आहूजा ने कहा पूर्व डिप्टी सीएम और विधायक सचिन पायलट का भी कांग्रेस में कोई भविष्य नहीं है। जैसे भंवर जितेन्द्र को कहा वैसे उन्हें भी कहा है कि वो ईमानदार हैं, तो बीजेपी में शामिल हो जाएं। ईमानदार नहीं हैं तो गहलोत के साथ रहकर मर्जी हो जो करें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *