Headlines

गहलोत ने केंद्र पर कसा तंज: कोरोना की तीसरी लहर से आगाह कर रहे ताकि आलोचना से बच सकें

भर्तियों

जयपुर: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कोरोना को लेकर केंद्र सरकार पर तंज कसा और कहा- कोरोना की तीसरी लहर आनी तय है। प्रदेश में वैक्सीनेशन समय पर हुआ नहीं है। केंद्र सरकार ने समय पर वैक्सीन का ऑर्डर नहीं दिया। दूसरी वेव के समय केंद्र सरकार की भारी आलोचना हुई।

भारत सरकार से पिछली बार जो गलतियां हुई उससे बदनामी और आलोचना हुई, उससे सबक लेते हुए इस बार प्रधानमंत्री, केेंद्रीय मंत्री और अफसर तीसरी वेव को लेकर लोगों को आगाह कर रहे हैं। अगर कोरोना की तीसरी वेव आयी तो वो जिम्मेदार नहीं कहेगे की हमने तो पहले चेताया था। गहलोत जोधपुर जिले में विकास कामों के वर्चुअल शिलान्यास, लोकार्पण समारोह में बोल रहे थे।

कोरोना में इसांनियत ही धर्म है

गहलोत ने कहा- पीएम और केंद्र वाले क्या कह रहे हैं, वह अलग बात हैं। दुनिया कह रही है कि तीसरी लहर आ रही है। यह जीवन और आजीविका बचाने का सवाल है। कोरोना काल में यहां जाति, धर्म, राजनीति नहीं है। यहां इसांनियत ही धर्म है। पहली वेव में कम ऑक्सीजन भी काम करता था, लेकिन दूसरी वेव बहुत घातक थी। इसमें ऑक्सीजन के लिए पूरे देश में हाहाकार मच गया।

तीसरी लहर आकर रहेगी

गहलोत ने कहा- कई देशों में तीसरी लहर आ गई है। एक्सपर्ट कह रहे हैं, तीसरी लहर आकर रहेगी। तीसरी लहर आए या न आए। हमें अपनी तैयारी पूरी रखनी है। जैसे ही लॉकडाउन से छूट मिली है, लोगों ने लापरवाही बरतनी शुरू कर दी है। कोई मास्क नहीं लगा रहा। पर्यटन स्थलों पर भीड़ उमड़ रही है। हमें अभी से सजगता बरतनी होगी। सरकार की तैयारी पूरी है, लेकिन जनता को भी सजग रहना होगा। लॉकडाउन की तरह ही व्यवहार करें, सोशल डिस्टेंसिंग रखें।

आधारभूत ढांचे का विकास हमारी टॉप प्रायोरिटी

मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य आदि से संबंधित आधारभूत ढांचे का विकास हमारी टॉप प्रायोरिटी है। बीते सालों में हमने इन क्षेत्रों में नए आयाम स्थापित किए हैं। यह खुशी की बात है कि स्मार्ट सिटी मिशन में राजस्थान देश का प्रथम राज्य बना है। उन्होंने इसके लिए प्रदेशवासियों तथा स्मार्ट सिटी मिशन से जुड़े अधिकारियों को बधाई दी।

गहलोत ने कहा- जोधुपर मेंं आज जितने भी शिलान्यास हुए हैं, उनके काम समय पर पूरे होने चाहिए। अगर काम समय पर पूरे नहीं हुए तो कार्रवाई होगी। शिलान्यास वाले कामों की मॉनिटरिंग के लिए प्रदेश स्तर पर प्रकोष्ठ बनेगा। यह प्रकोष्ठ जिलेवार कामों की मॉनिटरिंग करेगा। जोधपुर के लिए तो पहले से ही प्रकोष्ठ बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *