गायत्री परिवार ने निकाली अश्लीलता निवारण रैली 

गायत्री परिवार ने निकाली अश्लीलता निवारण रैली 

जयपुर। होली पर अखिल विश्व गायत्री परिवार की ओर से  गुरुवार को मानसरोवर के वीटी रोड से किरण पथ स्थित वेदना निवारण केन्द्र तक अश्लीलता निवारण रैली और व्यसन मुक्त होली रैली निकाली गई।  गायत्री परिवार के महिला, पुरूष और युवा कार्यकर्ता वीटी रोड चौराहा स्थित गायत्री चेतना केन्द्र पर एकत्र हुए।

गायत्री परिवार ने निकाली अश्लीलता निवारण रैली 

गंदे चित्र लगाओ मत, मां बहनों को लजाओ मत, गंदे गीत गाओ मत नारी की गरिमा गिराओ मत जैसे जयघोष लगाते हुए रैली के रूप में रूप में कार्यकर्ता रवाना हुए। सभी कार्यकर्ताओं ने हाथों में सदवाक्य लिखी तख्तियां भी थाम रखी थी। वहीं कुछ कार्यकर्ता नशे की शवयात्रा को कंधा देते हुए चल रहे थे। पीत वस्त्रधारी गायत्री परिजनों की इस अनूठी एवं प्रेरक यात्रा को देखकर लोगों ने बहुत सराहना की।

गायत्री परिवार ने निकाली अश्लीलता निवारण रैली 

विभिन्न मार्गों से होते हुए अश्लीलता निवारण रैली  माता भगवती पथ, गायत्री माता चौराहा स्थित गायत्री वेदना निवारण केन्द्र पुहंची। यहां अश्लीलता की अर्थी का होलिका दहन किया गया। महिलाओं की गरिमा को कम करने वाले अश्लील और गंदे चित्रों सहित अन्य सामग्री की होली जलाई गई। इस मौके पर गायत्री परिवार राजस्थान के प्रभारी ओम प्रकाश अग्रवाल ने कहा कि होली उत्साह और उमंग का त्यौहार है।

इसमें अश्लीलता और फूहड़पन का प्रदर्शन नहीं करना चाहिए। जयपुर उपयोग संयोजक सुशील शर्मा ने कहा कि आज शाम को होलिका दहन के समय लोग प्रज्वलित अग्नि में कपूर, लोबान, लोंग इलायची सहित विभिन्न औषधीय सामग्री भी अर्पित करें ताकि पर्यावरण का शुद्धिकरण हो । इस मौके पर गायत्री परिवार की युवा इकाई ‘दिया’ के कार्यकर्ता और गायत्री शक्तिपीठ ब्रह्मपुरी के परिव्राजक भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *