गौड़ सनाढय फाउंडेशन के सिंजारा महोत्सव संपन्न

जयपुर। गौड़ सनाढय फाउंडेशन महिला प्रकोष्ठ की ओर से जयपुर स्थित एक होटल में सिंजारा महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें जयपुर महिला प्रकोष्ठ के सभी पदाधिकारियों कार्यक्रम का आनंद लिया। कार्यक्रम में महिलाओं ने महेंदी लगाकर सिंजारे के गीत गाकर, स्वादिष्ट व्यंजनों ने कार्यक्रम को ओर भी विशेष बना दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीपप्रज्वलन के साथ मीडिया चैयरपर्सन कांग्रेस अर्चना शर्मा के द्वारा किया गया। शर्मा ने बताया कि बहुत लंबे समय के बाद महिलाओं में सांस्कृतिक कार्यक्रम का उत्साह बहुत ही अच्छा रहा। संस्था परिवार की सभी महिलाओं ने संकल्प लिया कि प्रयेक महिला एक वृक्ष जरूर लगाएगी जिससे कि भविष्य में आक्सीजन की कमी नही हो। साथ ही कार्यक्रम में फैंसी ड्रेस का आयोजन किया गया। जिसमे नमिता शर्मा और वंदना शर्मा विजय रही।

राष्ट्रीय प्रभारी महिला प्रकोष्ठ प्रिया गौड़ ने बताया कि आज देश भर में महिला विंग के सभी पदाधिकारियों ने अपनी अपनी जगह पर सिंजारा महोत्सव मनाया तथा कल तीज के त्यौहार पर महिला विंग द्वारा जयपुर की प्रमुख गौशालाओं में गायों को हरा चारा और गुड़ खिलाया जाएगा कार्यक्रम में राष्ट्रीय महासचिव (विधि प्रकोष्ठ) एडवोकेट कमलेश शर्मा, राष्ट्रीय सचिव सुनीता भारद्वाज, ममता शर्मा, संयुक्त संयोजक उर्मिला जोशी, डॉ. श्वेता शर्मा, रश्मि त्रिवेदी, रेखा तिवाडी, अंजू शर्मा, शारदा शर्मा, बिंदिया शर्मा, सरिता शर्मा, मधु शर्मा, उपाध्यक्ष प्रियंका शर्मा, पूजा शैलेंद्र शर्मा, एडवोकेट सरिता शर्मा, सचिव वीना दूबे, नमृता सुरोलिया, अंजना शर्मा, सोनू कुमारी शर्मा, पूनम तरुण शर्मा, जयपुर शहर सह संयोजक आशा शर्मा बबीता शर्मा अनीता भारद्वाज शिखा शर्मा संतोष मिश्रा, सुनीता शर्मा, ममता शर्मा, वर्षा शर्मा, राहुल सुरोलिया, शशि शर्मा, सुनीता शर्मा, सलोनी तिवाड़ी, नीतू शर्मा, अदिति शर्मा, पूजा शर्मा, सुमन देवी शर्मा, सीता देवी शर्मा सहित सभी पदाधिकारी मौजूद रहें। पूजा शर्मा, जयपुर सचिव ने कार्यक्रम में पधारे हुए सभी आगंतुकों एवं अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *