जयपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से मिलने उनके जयपुर स्थित निवास पर पहुंचे। डॉ. पूनियां ने वसुंधरा राजे से उनकी पुत्रवधु निहारिका के स्वास्थ्य की कुशलक्षेम जानी। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और डॉ. सतीश पूनियां बाद मे प्रदेश कोर कमेटी की बैठक के लिए भाजपा प्रदेश कार्यालय आये।
कोर कमेटी बैठक में भाग लेने राष्ट्रीय महासचिव एवम प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह भी दिल्ली से जयपुर आये हैं। बैठक में वल्लभनगर तथा धरियावाद विधानसभा उपचुनाव के भाजपा प्रत्याशी चयन से संबंधित चर्चा तथा पैनल तैयार होने की उम्मीद हैं।