Headlines

आगरा में हुए अरुण वाल्मीकि प्रकरण को लेकर डॉ.महेश जोशी का बड़ा बयान,कहा- यूपी पुलिस ने देश का संघीय ढांचा बिगाडऩे का किया है प्रयास

Dr. Mahesh Joshi's big statement regarding the Arun Valmiki episode in Agra, said - UP Police has tried to spoil the federal structure of the country | आगरा में हुएअरुण वाल्मीकि प्रकरण को लेकर डॉ.महेश जोशी का बड़ा बयान,कहा- यूपी पुलिस ने देश का संघीय ढांचा बिगाडऩे का किया है प्रयास

जयपुर। सरकारी मुख्य सचेतक तथा भरतपुर के प्रभारी मंत्री डॉ.महेश जोशी ने आगरा के अरुण वाल्मीकि केस में पीडि़त परिवार से मुलाकात के बाद कहा,यूपी पुलिस ने देश का संघीय ढांचा बिगाडऩे का किया प्रयास है। यूपी पुलिस ने नामजद आरोपियों को पकडऩे की बात कहकर राजस्थान की भरतपुर पुलिस से मदद मांगी थी, लेकिन यूपी पुलिस ने निर्दोष लोगों के साथ बर्बरतापूर्ण व्यवहार किया। अब यह मामला राजस्थान और यूपी का नहीं रहकर पूरे देश का हो गया है।

उन्होंने आज पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि इस मामले को लेकर न केवल राजस्थान और यूपी बल्कि देशभर के वाल्मीकि समाज में इस घटना को लेकर रोष है। डॉ. जोशी ने बताया कि हर तरह के कानूनी पहलू का अध्ययन हो रहा है।अगर पीड़ित परिवार अपने स्तर पर कोई क़ानूनी कार्रवाई करेगा तो भी राजस्थान सरकार और प्रदेश की जनता पीडि़त वाल्मीकि परिवार के साथ हैं।

साथ ही राजस्थान सरकार किस तरह कानूनी दायरे में यूपी पुलिस पर कार्रवाई कर सकती है इसका अध्ययन भी हो रहा है। जोशी ने बताया कि वह खुद अगले कुछ दिनों में भरतपुर जाकर देखेंगे कि सारे मामले को यूपी में यूपी पुलिस कस्टडी में अरुण वाल्मीकि मौत कैसे हुई। भरतपुर से आया पीडि़त वाल्मिकि परिवार मुख्य सचेतक और भरतपुर के प्रभारी मंत्री डॉ. महेश जोशी से वाल्मीकि समाज के स्थानीय नेता दीपक डंडोरिया के नेतृत्व में मिला।

पीडि़त परिवार ने डॉ महेश जोशी कोआपबीती सुनाई। डॉ. महेश जोशी ने हरसंभव मदद और पूर्ण सुरक्षा मुहैया कराने का आश्वासन पीडि़त परिवार को दिया। इस बीच भरतपुर के पीडि़त परिवार ने आज मुख्यमंत्री गहलोत से भी मुलाकात की। मुख्यमन्त्री ने भी पीडि़त परिवार की बात सुनकर हर संभव मदद और सुरक्षा मुहैया कराने का आश्वासन दिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *