जयपुर। नेट-थियेट पर संगीत प्रस्तुतियों में शनिवार को शहर की उभरती गायिका डॉ. भूमिका अग्रवाल ने सरस प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। नेट-थियेट के राजेंद्र शर्मा राजू ने बताया कि भूमिका ने मेरा नहीं ये तन किसी का है दिया…किसी के काम जो आये उसे इंसान कहते हैं…नियते शौक भर ना जाये कहीं गज़ल की रूहानी प्रस्तुति से विविध रंगों का गुलदस्ता बनाया।
उन्होंने जब कली कोई मुस्कुराती है और मोरा तुम बिन जियरा ना लागे के अलावा प्रसिद्ध दादरा पिया जाय बसे परदेश को पूर्ण मनोयोग से पेश कर महौल को रूहानियत किया। इनके साथ हारमोनियम पर राजेन्द्र जडेजा, वायलिन पर गुलज़ार हुसैन और तबले पर पुनीत अग्रवाल ने प्रभावी संगत की। संचालन आर.डी. अग्रवाल ने किया। संगीत विष्णु कुमार जांगीड, प्रकाश मनोज स्वामी, कैमरा जितेन्द्र शर्मा मंच सज्जा अंकित शर्मा नोनू, अंकित जांगिड, तुषार आदि का रहा।
