Headlines

शराब के मुद्दे पर दिव्या मदेरणा का यूथ कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष पर तीखा कटाक्ष

शराब के मुद्दे पर दिव्या मदेरणा का यूथ कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष पर तीखा कटाक्ष

जयपुर: जलदाय मंत्री को विधानसभा में रबर स्टैंप बताकर कामकाज की शैली पर घेरने वाली कांग्रेस की तेज तर्रार विधायक दिव्या मदेरणा फिर सुर्खियों में हैं। अब उन्होंने अपनी ही पार्टी के विधायक और यूथ कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गणेश घोघरा को निशाने पर लिया है। गणेश घोघरा ने पिछले दिनों विधानसभा में आदिवासियों को 12 बोतल महुवा शराब रखने और तैयार करने की अनुमति देने की मांग की थी। घोघरा के इस बयान पर उन्हें बीजेपी नेता और कई सोशल मीडिया यूजर्स ट्रोल कर रहे हैं।

दिव्या मदेरणा ने गणेश घोघरा पर कटाक्ष करते हुए ट्वीट किया- मैं विधानसभा को गंभीर मानती हुई बड़ी हुई। मेरा खुद का अनुभव है, वहां कुछ भी हो सकता है। दिव्या मदेरणा ने पिछले दिनों जलदाय मंत्री को रबर स्टैंप कहते हुए डिपार्टमेंट के कामकाज के तरीके पर गंभीर सवाल उठाए थे। दिव्या कई बार पार्टी लाइन से अलग जाकर भी बयान देती रही हैं। अब उन्होंने गणेश घोघरा के शराब वाले बयान पर पलटवार किया है।

घोघरा ने कहा था- हर आदिवासी को महुवा से बनी 12 बोतल शराब रखने की छूट दें

घोघरा ने 10 मार्च को विधानसभा में आबकारी की अनुदान मांगों पर बहस के दौरान आदिवासियों को महुवा से बनी शराब रखने की छूट की मांग की थी। घोघरा ने कहा था- आदिवासी इलाकों में आप अंग्रेजी शराब की दुकानें खोलकर उन्हें 1000—2000 रुपए वाली शराब खरीदवाना चाह रहे हो। आदिवासी पहले से गरीब और उसे यह महंगी शराब बेचकर और गरीब बनाना चाहते हो। हर आदिवासी को महुवा की शराब बनाने और 12 बोतल शराब रखने की छूट दी जाए। हमारे भाई-बंधुओं के यहां शादी होती है तो हमें शराब का आदान-प्रदान करना पड़ता है। मेरे भाई के यहां शादी हो तो मुझे 5 बोतल शराब देनी पड़ती है। यह हमारी आदिवासी संस्कृति का हिस्सा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *