Headlines

राजधानी जयपुर में फिर पैर पसारने लगा कोरोना, 24 घंटों में 12 नए केस मिले, एक्टिव केस हुए 53

कोरोना

जयपुर: कोरोना के मामले पिछले तीन माह के बाद अचानक जयपुर में फिर से बढ़ने लगे हैं। पिछले 3 माह में एक दिन में सबसे ज्यादा कोरोना केस पिछले 24 घंटों में मिले हैं। पिछले 24 घंटों में 12 कोरोना के केस सामने आए हैं। जिसके बाद जयपुर में एक्टिव केस की संख्या 53 हो गई है। इनमें सबसे ज्यादा 5 केस जयपुर के आदर्श नगर में मिले। बनीपार्क इलाके में 2 केस मिले। जवाहर नगर, मालवीय नगर, वैशाली नगर, राजापार्क में 1-1 केस सामने आए।

बता दें कि 5 अगस्त के बाद जयपुर में सबसे अधिक कोरोना के मामले 12 नवंबर को मिले थे उसके बाद आज 10 केस मिले। प्रशासन की चिंता इसलिए भी बढ गई है क्योंकि अब शादी के सावे शुरु होने जा रहे हैं। इसके अलावा हजारो की भीड़ भारत-न्यूज़ीलेंड मैच 17 नवम्बर को जयपुर में देखने आएगी। इससे मामले और बढने की संभावना है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *