Headlines

कांग्रेस का केंद्र सरकार के खिलाफ ट्वीटर पर #IndiaAgainstBJPLoot अभियान दिनभर नम्बर 1 पर ट्रेंड हुआ

कांग्रेस का केंद्र सरकार के खिलाफ ट्वीटर पर #IndiaAgainstBJPLoot अभियान दिनभर नम्बर 1 पर ट्रेंड हुआ

जयपुर। कांग्रेस पार्टी ने सोशल मीडिया पर एक नया अभियान शुरू किया, जिसमें लोगों ने जबरदस्त प्रतिक्रिया दी। ट्वीटर पर चलाया गया #IndiaAgainstBJPLoot अभियान एक घंटे में ही देश में नंबर 1 पर ट्रेंड करने लगा और शाम 4 बजे तक टैग पर 100K से अधिक ट्वीट हो चुके थे। देश भर में लोगों द्वारा हजारों वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपलोड किए गए, जो हर नागरिक की दुर्दशा को कहानी उजागर कर रहे हैं।

प्रदेश कांग्रेस सचिव जसवंत गुर्जर ने बताया कि इस अभियान की प्रतिक्रिया आज हमारे देश की स्थिति और इस सत्ता की भूखी और क्रोनी-पूंजीवादी सरकार के प्रति हमारे लोगों की भावनाओं को बयां करती है।

 

Congress's #IndiaAgainstBJPLoot campaign on Twitter against the central government trended at number 1 throughout the day

उन्होंने बताया कि मोदी सरकार ने लगातार तीसरे महीने रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में वृद्धि की है। इसी तरह ईंधन की कीमतों में 67 गुना से अधिक की वृद्धि पिछले 8 महीनों में की गई है। एक साल में खाना पकाने के तेल की कीमत में 50 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई है। जीवन यापन के साधनों की सरकार द्वारा हद से ज्यादा कीमतें बढ़ाया जाना गरीब और मध्यम वर्ग की बर्दाश्त करने की सीमा से बाहर हो गया है।

गुर्जर ने बताया कि आज राहुल गांधी ने भी प्रेस कांफ्रेंस कर सरकार से पूछा,अत्यधिक कीमतों, एनएमपी के उद्देश्य और सरकार द्वारा एकत्र किया जा रहा सारा पैसा कहां जा रहा है?

आज चलाएं गए #IndiaAgainstBJPLoot सोशल मीडिया अभियान में राजस्थान के कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं तथा कार्यकर्ताओं ने अपनी जबरदस्त भागीदारी निभाई और राजस्थान की आमजनता के विरोध को सोशल मीडिया के माध्यम से बयां किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *