Headlines

कांग्रेस का महंगाई के खिलाफ 7 जुुलाई से हल्ला बोल

जयपुर। देश में बढ़ती महंगाई, पेट्रोल और डीजल के दामों में बेतहाशा बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस पार्टी 7 जुलाई से 17 जुलाई तक पूरे देश में आंदोलन चलाएगी। इसके जरिए मोदी सरकार पर हमला बोला जाएगा कि इसके कार्यकाल में आमजन का जीना मुहाल हो गया है। दस दिन के इस आंदोलन में धरने— प्रदर्शन के साथ सोशल मीडिया पर भी कैंपेन चलाया जाएगा।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से सभी प्रदेश कांग्रेस कमेटियों को इस बारे में एक परिपत्र भेजा गया है। इस परिपत्र में कहा गया हैं कि वे सात जुलाई से 17 जुलाई तक अपने अपने प्रदेशों के जिलों में आंदोलन की तैयारियां करें। इसके तहत जिला कांग्रेस कमेटियों को अपने अपने जिलों में धरने प्रदर्शन करने होंगे। इसमें लोकसभा और विधानसभा चुनाव लड़े नेता, विधायक, सांसद सहित अन्य जन प्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी और अन्य नेता शामिल होंगे। इन कार्यक्रमों में कोविड गाइडलाइन की पालना की जानी चाहिए।

पार्टी की ओर से सभी जिला कांग्रेस कमेटियों, प्रदेश के जिला प्रभारियों को इस बारे में निर्देश दे दिए गए है वे आमजन के बीच जाकर मोदी सरकार की महंगाई विरोधी नीतियों को बताएं। कांग्रेस लोगो को समझाएगी कि कोरोना के चलते पहले से ही लोगों की आर्थिक स्थिति खराब है और इसके बाद भी मोदी सरकार लोगों को राहत देने के बजाय उनसे वसूली में लगी हुई है। कांग्रेस ने 11 जून को भी सभी जिलों में आंदोलन किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *