आओ तबादलों का मौसम आया, राज्य में तबादलों पर से एक माह तक के लिए रोक हटी

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक

जयपुर: राजस्थान सरकार ने मंगलवार को तबादलों से प्रतिबंध हटा दिया हैं। लंबे वक्त से जनप्रतिनिधियों की तबादलों को ​लेकर बड़ी डिमांड थी। तो अब राज्य सरकार ने जनप्रतिनिधियों की सुनी ली हैं। जानकारी के मुताबिक कैबिनेट विस्तार या राजनीतिक नियुक्ति अभी नहीं हो रही है, तो कम से कम तबादलों पर प्रतिबंध को हटाया जाए। कर्मचारियों को ट्रांसफर के लिए आवेदन प्रशासनिक सुधार विभाग की वेबसाइट पर करना होगा। विभाग से जारी आदेशों के मुताबिक सरकार ने 30 सितम्बर 2019 को ट्रांसफरों पर बैन लगाया था। इसके बाद मार्च 2020 से कोरोनाकाल आने के बाद सभी गतिविधियां अस्तव्यस्त हो गई थी।

2019 को लगा प्रतिबंध अब हटाया :

30 सितंबर 2019 से लगाया प्रतिबंध अब हटाया गया है। 1 साल 9 माह 13 दिन बाद तबादलों से प्रतिबंध हटा गया हैं। सारे निगमों या मंडलों या स्वायत्तशासी संस्थाओं पर यह आदेश लागू होगा। संबंधित विभाग की वेबसाइट या पोर्टल पर ऑनलाइन ही आवेदन लिए जा सकेंगे। आवेदक तबादले के आवेदन के लिए कार्यालय पर व्यक्तिगत रूप से नहीं आएगा। न ही कोई विभाग कागजी आवेदन पत्र पर विचार करेगा।

14 जुलाई से 14 अगस्त तक तबादलों से प्रतिबंध हटा:

14 जुलाई से 14 अगस्त तक तबादलों से प्रतिबंध हटा गया है। 1 महीने के लिए बड़ी छूट दी हैं। पिछली बार तृतीय श्रेणी शिक्षकों को तबादले के लिए छूट नहीं दी थी, लेकिन इस बार आदेश में सारे सरकारी विभागों में छूट दिए जाने के लिए लिखा हैं। ऐसे में यही समझा जा रहा कि तृतीय श्रेणी शिक्षकों के तबादले हो सकेंगे। शिक्षकों के ट्रांसफर के लिए अलग से कलेंडर जारी होगा

Transfer Ban Relaxation 06.07.2021 page 001

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *