जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने तीसरी लहर की आशंका को देखते हुूए जरूरत के मुताबिक कोविड वैक्सीन उपलब्ध कवाने की मांग को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखा है। मुख्यमंत्री ने पीएम को लिखे पत्र में कहा कि COVID उपयुक्त व्यवहार के अलावा, इस खतरे का प्रभावी ढंग से मुकाबला करने के लिए टीकाकरण ही एकमात्र तरीका है.
राजस्थान टीकाकरण अभियान के संबंध में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले राज्यों में से एक है। अब तक 2.36 करोड़ से अधिक लोगों को टीका लगाया जा चुका है। जुलाई, 2021 के अंत तक 70 लाख से अधिक लोगों को उनकी दूसरी खुराक दी जानी है। ऐसे में हमें प्रति दिन 15 लाख से अधिक टीकाकरण की जो क्षमता है उसके अनुरूप वैक्सीन चाहिए, जबकि वर्तमान में केवल 3 से 4 लाख ही डोज मिल रही है जो अपर्याप्त हैँ। इसे बढाने की आवश्यकता है।
मेरा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी से अनुरोध है कि राज्य के सभी निवासियों जिनकी सैकिंड डोज़ ड्यू हो गयी है, के लिए पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन उपलब्ध कराई जाए, जिससे हम संभावित तीसरी लहर को रोक सकें। @PMOIndia @MoHFW_INDIA
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) June 27, 2021
मुख्यमंत्री ने पत्र में यह भी लिखा है कि COVID की तीसरी लहर को रोकने के लिए जल्द से जल्द 100 प्रतिशत टीकाकरण होना आवश्यक है। इसलिए मैं आपसे व्यक्तिगत रूप से हस्तक्षेप करने और संबंधितों को राज्य के लिए टीकों की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश देने का आग्रह करता हूं।
Read More : कल जयपुर जिले में नहीं होगा टीकाकरण
