Headlines

सीएम के ओएसडी लोकेश शर्मा ने दिया अपने पद से इस्तीफा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के ओएसडी लोकेश शर्मा के शनिवार देर रात अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उनके इस्तीफे को पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के इस्तीफे के बाद किए ट्वीट से जोड़कर देखा जा रहा है।

लोकेश ने मजबूत को मजबूर, मामूली को मगरूर किया जाए, बाड़ खेत को खाए, उस फसल को कौन बचाए ट्वीट किया था। इस पर पायलट गुट ने काफी पलटवार किया।

माना जा रहा है कि इससे आई सियासी गर्माहट के बाद ये इस्तीफा हुआ हैं। उन्होंने अपने इस्तीफे का पत्र मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को भिजवा दिया है। अब इस पर अंतिम निर्णय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को करना है। सूत्रों के अनुसार उन पर इस्तीफे का दबाव भी था जिसके बाद यह निर्णय लिया।

सीएम के ओएसडी लोकेश शर्मा ने दिया अपने पद से इस्तीफा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *