जयपुर: यूक्रेन में फंसे भारतीयों के लिए मुख्यंमंत्री अशोक गहलोत ने यूक्रेन के कीव स्थित भारतीय दूतावास में बात की है। भारतीय दूतावास के डिफेंस अटैची कोमोडोर संजय देशमुख ने वहां फंसे विद्यार्थियों से मुलाकात की। उन्होंने अवगत करवाया कि युद्ध के कारण परिवहन व्यवस्था बिगड़ी हुई है इसलिए इन विद्यार्थियों को निकालने में अतिरिक्त समय लग रहा है। भारतीय दूतावास जल्द से जल्द सभी विद्यार्थियों को वहां से निकालने का प्रयास कर रहा है। इसके लिए ट्रेन के इंतजाम भी किए जा रहे हैं। मैं आशा करता हूं कि हमारे सभी भारतीय सुरक्षित देश वापस लौट आएंगे।
कल देर रात यूक्रेन के खारकीव में फंसे अजमेर के किशोर गुरनानी से भी फोन पर बात हुई। उन्होंने बताया कि सीमावर्ती इलाका होने के कारण वहां परिस्थितियां थोड़ी जटिल हैं पर वो अपने परिवार के साथ सकुशल हैं। आशा करता हूं कि किशोर सपरिवार जल्दी ही भारत सुरक्षित लौटेंगे।
