Headlines

चन्द्रकान्ता राजपुरोहित विप्र वाहिनी की राष्ट्रीय प्रमुख नियुक्त

चन्द्रकान्ता राजपुरोहित विप्र वाहिनी की राष्ट्रीय प्रमुख नियुक्त

जयपुर। विप्र फाउंडेशन की ओर से नवगठित विप्र वाहिनी की राष्ट्रीय प्रमुख पद पर चन्द्रकान्ता राजपुरोहित नई दिल्ली को नियुक्त किया गया है। चन्द्रकान्ता राजपुरोहित एक ऐसा नाम है जिन्होंने खेलों में देश और दुनिया में भारतीय नारी को गौरवान्वित किया है। खेल जगत से अपना कैरियर शुरू करने वाली पुरोहित वालीबॉल में एशियन मास्टर्स चेम्पियनशिप मलेशिया और यूरोपियन मास्टर्स चेम्पियनशिप इटली में भारतीय टीम की कैप्टन के रूप में गोल्ड जीता कर टीम को गगनचुंबी सफलता दिलाने का श्रेय प्राप्त किया। स्पोर्ट्स जगत में आपकी अपार उपलब्धियाँ है।

वर्तमान में आप दिल्ली सरकार के शिक्षा विभाग में स्पोर्ट्स कोच का दायित्व निर्वहन कर रही हैं। पाली जिले के बारवा गाँव में दो दशकों तक निर्विरोध सरपंच तथा बाली से लंबे समय तक प्रधान रहे स्व.जेठूसिंह राजपुरोहित की पुत्र वधु चंद्रकांता ने विप्र फाउंडेशन महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय प्रभारी का दायित्व भी बखूबी निर्वहन किया हैं।

विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष महावीर प्रसाद शर्मा ने राष्ट्रीय प्रभारी भरतराम तिवाडी की अनुशंसा पर विप्र वाहिनी राष्ट्रीय प्रमुख पद पर चंद्रकांता राजपुरोहित के मनोनयन की आज भाई दूज के दिन घोषणा की है।

तिवाडी ने बताया कि विगत कुछ वर्षों से सोची समझी साजिश के तहत एक वर्ग विशेष के साथ अन्याय, अत्याचार, प्रताड़ना, अपमान के मामलों में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है। राष्ट्रवादी, मानवतावादी व अहिंसक लोगों को सॉफ्ट टारगेट बनाकर सबसे ज्यादा प्रताड़ित किया जा रहा है। इस स्थिति को देखते हुए अन्याय के खिलाफ हुंकार भरने हेतु संस्कारी, संग्रामी, संघर्षी, समभावी व संकल्पी कार्यकर्ताओं की एक विप्र वाहिनी का गठन किया है। वाहिनी के सदस्य जाति बन्धन से ऊपर उठकर, वंचित वर्ग के पक्ष में खड़े हो अन्याय के विरुद्ध आवाज बुलन्द करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *