चाकसू: चाकसू विधायक वेद प्रकाश सोलंकी ने वार्ड नंबर 35 शीतला माता पर आज आयोजित लोकार्पण कार्यक्रम मैं संबोधित करते हुए कहा कि चाकसू क्षेत्र के विकास के लिए किसी प्रकार के धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी वह बताया कि चुनाव के दौरान किए गए घोषणापत्र की सभी घोषणाएं लगभग पूरी की जा चुकी है लेकिन फिर भी चाकसू के विकास के लिए उन्होंने चाकसू के सभी युवाओं से आह्वान किया की क्षेत्र के विकास से संबंधित ऐसी कोई योजना है जिससे चाकसू क्षेत्र का भला हो सकता है जो मेरी दिमाग में नहीं आई हो तो बताएं ताकि क्षेत्र के समग्र विकास में कोई कमी ना रह पाए ।
चाकसू के दशरथ मांझी
उन्होंने नगर पालिका चेयरमैन कमलेश बैरवा जी एवं समस्त बोर्ड को बधाई का पात्र बताते हुए विकास कार्यों में सहयोग करने के लिए धन्यवाद दिया तथा भविष्य में भी इसी प्रकार के सहयोग की अपील की। विधायक वेद प्रकाश सोलंकी ने इस अवसर पर आज चाकसू के दशरथ मांझी “हरपाल गुर्जर ” जिन्होंने शीतला माता पहाड़ को काटकर रोड बनाई का माल्यार्पण एवं साफा पहनाकर स्वागत किया और उनकी ऐतिहासिक कार्य के लिए महापुरुष की संज्ञा दी वह कहा कि ऐसे व्यक्ति जो सर्वस्व त्याग कर अपना संपूर्ण जीवन जनहित में लगा दिया ऐसे व्यक्ति बिरले होते हैं ।
उन्होंने कहा कि यह सड़क मार्ग को हर पाल गुर्जर मार्ग का नाम से जाना जाएगा। तथा विधायक वेद प्रकाश सोलंकी एवं नगर पालिका अध्यक्ष कमलेश बैरवा ने रोड लाइट का स्विच ऑन कर विधिवत रूप से रोड लाइटों का लोकार्पण किया तथा इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष कमलेश बैरवा ने संबोधित करते हुए कहा कि विधायक वेद प्रकाश सोलंकी के अतुलनीय सहयोग से चाकसू क्षेत्र में विकास की गंगा बह रही है जो अनवरत जारी रहेगी उन्होंने मुझ पर जो विश्वास जताया है मैं उसमें किसी प्रकार की कोई कमी नहीं आने दूंगा। और विकास कार्यों में लाई जाएगी।
इस दौरान ये उपस्थित थे
इस दौरान कार्यक्रम में नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन राजेंद्र गुर्जर पूर्व चेयरमैन अब्दुल हमीद खोखर पूर्व कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष शहजाद नागौरी, कांग्रेस महिला जिला अध्यक्ष कविता गुर्जर, कृषि मंडी पूर्व उपाध्यक्ष अवध शर्मा, नगर पालिका पार्षद त्रिवेणी श्याम शर्मा आशीष गुप्ता, रमन खंडेलवाल, अमजद हुसैन ,आसिफ खान ,सत्यनारायण शर्मा, दयाराम कुंडेरा ,शौकीन गुर्जर, रवि सांखला, दिनेश शर्मा मेहराज खान, ममता मीणा, सुरेश सैनी, मांगीलाल बेरवा, कांग्रेस के युवा नेता सीताराम मंडावरिया हनुमान सैनी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

