BJP प्रदेशाध्यक्ष पूनिया ने राज्य सरकार पर बोला हमला: कोरोना गहलोत सरकार के लिए आपदा में अवसर बनकर आया

जयपुर : BJP महिला मोर्चा की प्रदेश कार्य समिति की बैठक में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने गहलोत सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि ढाई साल में इस सरकार ने कुछ नहीं किया। किसी से भी पूछेंगे तो वह यही कहेगा। राजस्थान के इतिहास में इतनी भ्रष्ट, नाकारा, निकम्मी सरकार नहीं देखी होगी। कानून व्यवस्था, किसानों की कर्ज माफी और बेरोजगारी, इन तीन मुद्दों पर सरकार पूरी तरह से विफल है। ये तीनों ही बड़े मुद्दे हैं। काूनन-व्यवस्था और अपराध पर आंकड़े देख मन भर जाता है। राममनोहर लोहिया ने कहा था कि जिंदा कौमें 5 साल इंतजार नहीं करती हैं। यह तो बीच में कोरोना आ गया। कोरोना नहीं आया होता तो लोहियाजी की बात सच साबित हो जाती।

डेढ़ साल से दफ्तर नहीं गए CM गहलोत : पूनिया

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि राजस्थान की धरती पर कोरोना महामारी कांग्रेस की सरकार के लिए आपदा में एक अवसर बनकर उभरा है। यह नहीं होता तो गहलोत सरकार 5 साल पहले ही गिर जाती। डेढ साल से मुख्यमंत्री गहलोत अपने दफ्तर नहीं गए। सरकार के कामकाज की बानगी रोज अखबारों में दिखती है। राजस्थान में 5 लाख 23 हजार मुकदमे पहली बार दर्ज हुए। सबसे ज्यादा अपराध महिला और दलितों के खिलाफ हुए। पूरे प्रदेश भर में इस सरकार को अहसास हो जाना चाहिए कि BJP महिला मोर्चा महिलाओं के खिलाफ हो रहे अत्याचारों को अब बर्दाश्त नहीं करेगा। महिला मोर्चा सड़कों पर निकलकर आंदोलन करेगा। इस लड़ाई को मजबूती से लड़ना होगा। हमारी मोर्चा से जुड़ी 52 हजार महिलाएं गहलोत सरकार से जवाब मांगेगीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *