जयपुर : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां के निर्देशानुसार टोंक जिले के मालपुरा क्षेत्र में हिन्दू परिवारों के पलायन, हिन्दु परिवारों में असुरक्षा इत्यादि संदर्भ में तीन सदस्यीय कमेटी गठित की गई है, यह कमेटी तुरंत प्रभाव से मालपुरा जाकर सम्पूर्ण तथ्यों की निष्पक्ष जांच कर प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां को रिपोर्ट सौंपेगी।
गठित कमेटी के सदस्यो के नाम सीकर से सांसद सुमेधानंद सरस्वती, सोजत विधायक शोभा चौहान, अलवर के पूर्व विधायक बनवारीलाल सिंघल है। कमेटी के मालपुरा दौरे पर मालपुरा विधायक कन्हैयालाल चौधरी, जिला अध्यक्ष राजेन्द्र पराणा भी साथ रहेंगे।
