Headlines

भाजपा जिलाध्यक्ष राघव शर्मा ने डोटासरा को घेरा और कहा, आग से ना खेले

जयपुर : भाजपा जयपुर शहर अध्यक्ष राघव शर्मा ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा के बयान, हमने पहले आशाराम को जेल भेजा, फिर प्रवीण तोगडिया का ईलाज किया की घोर निंदा की है। उन्होंने कहा, एक राष्ट्रभक्त संगठन के प्रचारक निम्बाराम जी पर झूठे आरोप लगाना डोटासरा की षडयंत्रकारी मानसिकता को दर्शाता है।

भाजपा शहर अध्यक्ष ने यहां जारी वक्तव्य में कहा कि इतिहास गवाह है। आपके संगठन ने ही आपातकाल लगा के लोकतन्त्र की हत्या की ,जिसका माकूल जवाब देश की जनता ने दे आपका इलाज किया। केंद्र ने निःशुल्क वैक्सीन मुहैया कराई उसका भी आपने कांग्रेसीकरण किया। आपके इस घोर निंदनीय कार्य का ईलाज राजस्थान की जनता आने वाले समय में करेगी उसके लिए तैयार रहे।

भाजपा जयपुर शहर अध्यक्ष राघव शर्मा ने कहा कि सरकार जैसे बिजली के बिलों में लूट, अपराधो में बढ़ोतरी, दलित महिला उत्पीड़न को रोकने में पूरी तरह नाकाम रही है। वादे पूरे करने के स्थान पर राज्य की जनता के साथ धोखा हुआ हैं। आपको सलाह है कि आप आग से नहीं खेले, नहीं तो भाजपा जयपुर शहर को भ्रष्टाचारी एवं निकम्मी सरकार के विरूद्व मजबूरन आन्दोलन करना पड़ेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *